सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Airtel Rs 399 Plan Relaunched: 2.5GB Daily Data, Unlimited 5G and Free Jio Hotstar Subscription

Airtel Recharge: एयरटेल के 399 रुपये वाले प्लान की वापसी, अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ जियो हॉटस्टार और बहुत कुछ

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Mon, 30 Mar 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Airtel 399 Plan Details: अगर आप एयरटेल यूजर हैं और किसी दमदार और किफायती रिचार्ज की तलाश में हैं जो भरपूर वैल्यू फॉर मनी साबित हो तो 399 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। कंपनी ने यूजर्स की डिमांड पर इस प्लान को फिर से पेश किया है। इसमें आपको रोज 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का मजा और फ्री जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। लेकिन इससे पहले कि आप रिचार्ज करें कुछ शर्तें हैं जो जानना जरूरी है। इस लेख में पढ़िए इस प्लान की पूरी जानकारी।

Airtel Rs 399 Plan Relaunched: 2.5GB Daily Data, Unlimited 5G and Free Jio Hotstar Subscription
Airtel Rs 399 Plan - फोटो : एयरटेल
विज्ञापन

विस्तार

भारती एयरटेल ने भारत के कुछ चुनिंदा सर्किलों में अपना 399 रुपये वाला लोकप्रिय प्रीपेड प्लान एक बार फिर से लॉन्च कर दिया है। यह उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन अपडेट है जो एक ही रिचार्ज में ज्यादा से ज्यादा फायदे चाहते हैं। हालांकि, इस बार कंपनी ने प्लान के फायदों में थोड़े बदलाव किए हैं। अब अलग-अलग इलाकों के हिसाब से प्लान के फायदे भी अलग-अलग हो सकते हैं। इससे प्लान में वैरायटी तो आती है, लेकिन रिचार्ज करने से पहले यूजर्स को थोड़ी सावधानी भी बरतनी होगी। आइए समझते हैं कि 399 रुपये वाले प्लान में आपको क्या-क्या मिल रहा है:

Trending Videos

399 रुपये वाले प्लान के मुख्य फायदे

एयरटेल का यह 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो कम कीमत में दमदार फीचर्स चाहते हैं। 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में आपको हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जो सोशल मीडिया स्क्रॉल करने से लेकर हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग तक के लिए पर्याप्त है। डेटा के साथ-साथ, इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS की सुविधा भी दी गई है। अगर इस पूरे पैकेज का गणित समझा जाए तो इसका खर्च लगभग 14 रुपये प्रतिदिन बैठता है, जो इसे कीमत और वैल्यू के बीच संतुलन बनाने वाला एक शानदार मिड-रेंज विकल्प बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनलिमिटेड 5G डेटा का मजा

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला अनलिमिटेड 5G डेटा है, जो उन यूजर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है जिनके इलाके में एयरटेल का 5G नेटवर्क मौजूद है। अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है तो आप बिना किसी डेली लिमिट की चिंता किए हाई-स्पीड इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने इस पर एक 'फेयर यूसेज पॉलिसी' (FUP) भी लागू की है। इसके तहत आपको महीने भर में अधिकतम 300GB 5G डेटा मिलता है। इस भारी-भरकम लिमिट के पार होने पर इंटरनेट की स्पीड थोड़ी कम जरूर हो सकती है, लेकिन एक सामान्य यूजर के लिए महीने भर में इतना सारा डेटा खत्म करना लगभग नामुमकिन है।

जियो हॉटस्टार का फ्री OTT सब्सक्रिप्शन

एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए इस प्लान में एक बड़ा सरप्राइज है। रिचार्ज के साथ यूजर्स को पूरे 28 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। यानी, अब आपको लाइव क्रिकेट मैच, वेब सीरीज या नई फिल्में देखने के लिए अलग से कोई पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप सीधे अपने स्मार्टफोन पर इनका मजा ले सकते हैं।

रिचार्ज करने से पहले रखें ये ध्यान 

फिलहाल यह प्लान दिल्ली और इसके आस-पास के कुछ सर्किलों में देखा गया है। लेकिन जैसा कि हमने ऊपर बताया है, एयरटेल ने हर जगह इस प्लान के फायदे एक जैसे नहीं रखे हैं। उदाहरण के लिए, कुछ इलाकों में यूजर्स को 'प्रतिदिन फिक्स डेटा' (जैसे रोज 2.5GB) की जगह 'इकट्ठा अनलिमिटेड डेटा' का विकल्प मिल सकता है। कंपनी अपनी नेटवर्क रणनीति के हिसाब से अलग-अलग राज्यों में ऑफर्स दे रही है। इसलिए, हम सलाह देंगे कि रिचार्ज करने से पहले अपने एयरटेल थैंक्स एप में जाकर जांच कर लें कि आपके नंबर पर क्या फायदे मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed