सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   jeff bezos vision space stations trillion humans future living

जेफ बेजोस ने बताया भविष्य का 'स्पेस प्लान': अंतरिक्ष में होगी खेती, 1000 अरब लोगों को बसाने का सपना

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 08:01 AM IST
विज्ञापन
सार

Amazon के फाउंडर Jeff Bezos ने भविष्य को लेकर चौंकाने वाला विजन साझा किया है। उनका मानना है कि आने वाले समय में इंसान पृथ्वी के आसपास अंतरिक्ष में बसेंगे। वहां बड़े स्पेस स्टेशन बनेंगे, जहां शहर, खेती और इंडस्ट्री तक संभव होगी।

jeff bezos vision space stations trillion humans future living
जेफ बेजोस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

Jeff Bezos ने भविष्य की दुनिया को लेकर एक दिलचस्प और बड़ा विजन पेश किया है। उन्होंने साल 2023 में Lex Fridman Podcast में कहा था कि आने वाले समय में लोग सिर्फ पृथ्वी पर नहीं, बल्कि उसके आसपास अंतरिक्ष में रहना पसंद करेंगे।
Trending Videos


Bezos के मुताबिक, भविष्य में इंसानों की संख्या इतनी बढ़ सकती है कि पृथ्वी के संसाधन कम पड़ने लगेंगे। ऐसे में अंतरिक्ष में रहना एक बेहतर विकल्प बन सकता है। उन्होंने कहा कि स्पेस में ऊर्जा और संसाधनों की कमी नहीं है, जिससे ज्यादा इनोवेशन और विकास संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेस स्टेशन बनेंगे नई दुनिया
Bezos का मानना है कि बड़े-बड़े स्पेस स्टेशन बनाए जा सकते हैं, जो अपने आप में पूरी दुनिया जैसे होंगे। इन स्टेशनों में शहर, खेत और इंडस्ट्री सब कुछ मौजूद होगा। उन्होंने यह भी बताया कि इन संरचनाओं को चंद्रमा या एस्टेरॉयड से मिलने वाले मटेरियल से तैयार किया जा सकता है। यानी अंतरिक्ष में ही संसाधन लेकर वहां रहने की व्यवस्था की जा सकती है।

पृथ्वी को बचाने की सोच
Bezos लंबे समय से यह कहते आए हैं कि पृथ्वी को सुरक्षित रखना जरूरी है। उनका मानना है कि भारी उद्योग और विस्तार का काम अंतरिक्ष में होना चाहिए, ताकि पृथ्वी को नुकसान न पहुंचे। हालांकि उन्होंने इस योजना के लिए कोई तय समयसीमा नहीं बताई। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि स्पेस ट्रैवल को सस्ता बनाना और अंतरिक्ष संसाधनों का इस्तेमाल करना इस दिशा में जरूरी कदम होंगे।

एक अरब इंसानों को बसाने का सपना
Bezos ने एक और बड़ा लक्ष्य बताया। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि भविष्य में सौरमंडल में एक ट्रिलियन (1000 अरब) लोग रहें। उनका मानना है कि इतनी बड़ी आबादी होने पर हर समय हजारों प्रतिभाशाली लोग जैसे Wolfgang Amadeus Mozart और Albert Einstein मौजूद होंगे, जिससे दुनिया में रचनात्मकता और प्रगति कई गुना बढ़ जाएगी। Bezos ने यह भी कहा कि ग्रहों की सतह सीमित है, इसलिए इतने बड़े विजन को पूरा करने के लिए विशाल स्पेस स्टेशनों की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed