{"_id":"69cbad0426c3bbc8680390f9","slug":"government-warning-lpg-gas-booking-scam-safety-tips-details-2026-03-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Booking Scam: गैस सिलेंडर बुक करते ही खाली हो रहे बैंक अकाउंट; चल रहा बड़ा फर्जीवाड़ा, जारी हुआ अलर्ट","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
LPG Booking Scam: गैस सिलेंडर बुक करते ही खाली हो रहे बैंक अकाउंट; चल रहा बड़ा फर्जीवाड़ा, जारी हुआ अलर्ट
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Tue, 31 Mar 2026 04:48 PM IST
सार
LPG Cylinder Booking Scam: देश में एलपीजी सिलेंडर की कमी की अफवाहों के बीच ठगों ने लोगों को लूटने का नया तरीका निकाला है। इनसे बचाव के लिए सरकारी एजेंसी I4C ने गैस बुकिंग से जुड़े एक बड़े स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
एलपीजी स्कैम से ऐसे बचें
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध से देश में LPG सिलिंडर की किल्लत पैदा हो गई है। देश के कुछ हिस्सों में गैस सिलिंडर खरीदने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, दूसरी ओर जालसाज इस आपदा को अवसर में बदलने में लगे हुए हैं। लोग इस आपदा में कैसे भी करके गैस सिलिंडर बुक करने की कोशिश कर रहे हैं और इसी का फायदा स्कैमर्स उठा रहे हैं।
lpg cylinder
- फोटो : Adobe Stock
LPG Booking Scam: ऑनलाइन चल रहा फर्जीवाड़ा
इंटरनेट पर हजारों की संख्या में गैस सिलिंडर बुकिंग के नाम पर फेक एप, वेबसाइट लिंक और हेल्पलाइन नंबर से लोगों को ठगा जा रहा है। हाल के दिनों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर ठगी की कोशिशों के मामले सामने आए हैं। इसी को लेकर केंद्र सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी I4C ने अलर्ट जारी किया है ताकि लोग सावधान रहें।

Fake LPG booking scams से सतर्क रहें।
— CyberDost I4C (@Cyberdost) March 31, 2026
Urgent booking, discount offers या panic messages के माध्यम से scammers लोगों को trap कर रहे हैं - fake links, apps और QR codes के ज़रिए उनसे payment और personal details ली जा रही हैं।#LPGScamAlert #OnlineFraud #CyberSafetyIndia #ScamAware pic.twitter.com/l4UUEhIlo4
डर और जल्दबाजी का फायदा उठा रहे ठग
- फोटो : अमर उजाला
डर और जल्दबाजी का फायदा उठा रहे ठग
इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने देश भर में बढ़ रहे एलपीजी बुकिंग स्कैम को लेकर अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि जालसाज लोगों के मन में सिलेंडर की कमी का डर पैदा कर रहे हैं। वे सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए लोगों को जल्दबाजी में पेमेंट करने के लिए उकसाते हैं। वे बुकिंग के लिए फेक लिंक देते हैं और डर दिखाते हैं कि यदि जल्दी पेमेंट नहीं किया तो सिलिंडर पाने का मौका खो देंगे।

कैसे बुना जाता है ठगी का जाल?
- फोटो : FREEPIK
Gas Cylinder Booking Scam: कैसे बुना जाता है ठगी का जाल?
स्कैमर्स बहुत ही शातिर तरीके से काम करते हैं:
स्कैमर्स बहुत ही शातिर तरीके से काम करते हैं:
- आपको पहले मैसेज भेजा जाता है कि स्टॉक सीमित है, तुरंत बुकिंग करें वरना सिलिंडर नहीं मिलेगा।
- इसके अलावा, कम कीमत या भारी डिस्काउंट का लालच दिया जाता है। मैसेज में एक लिंक होता है जो बिल्कुल गैस कंपनी की असली वेबसाइट जैसा दिखता है।
- कई बार ठग आपसे अनजान एप (APK फाइल) डाउनलोड करने या पेमेंट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने को कहते हैं।
- जैसे ही आप इन लिंक्स पर अपनी जानकारी डालते हैं या ओटीपी (OTP) शेयर करते हैं, हैकर्स आपके बैंक खाते तक पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
इन खतरों को पहचानें
- फोटो : FREEPIK
Gas Cylinder Booking Threats: इन खतरों को पहचानें
सरकार ने कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताया है जिन्हें देखकर आप सावधान हो सकते हैं:
सरकार ने कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताया है जिन्हें देखकर आप सावधान हो सकते हैं:
- अगर कोई मैसेज कमी का हवाला देकर तुरंत बुकिंग के लिए दबाव डाले।
- अगर लिंक आपको किसी अनजान या अनौपचारिक वेबसाइट पर ले जाए।
- अगर आपसे फोन में कोई एप या फाइल डाउनलोड करने या पिन (PIN) मांगने की बात कही जाए।