सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   india mobile data usage 31gb per month 5g growth report

Internet: हर महीने 31 GB से ज्यादा डेटा खर्च कर रहे भारतीय, देश के पास 5G इंटरनेट का दूसरा सबसे बड़ा यूजरबेस

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह बदल गया है। नोकिया की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय यूजर्स अब हर महीने औसतन 31 GB से ज्यादा डेटा खर्च कर रहे हैं। 5G की एंट्री ने इस आंकड़े को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

india mobile data usage 31gb per month 5g growth report
देश में तेजी से बढ़ रहा 5G नेटवर्क - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

नोकिया मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स 2026 की ताजा रिपोर्ट में भारत के डिजिटल इस्तेमाल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। साल 2025 में देश में प्रति यूजर औसत मासिक डेटा खपत 31GB के पार पहुंच गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 5G ट्रैफिक में साल-दर-साल 70% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पूरे भारत में 5G डेटा ट्रैफिक 2025 में 12.9 एक्साबाइट (EB) तक पहुंच गया, जो कुल मोबाइल ब्रॉडबैंड ट्रैफिक का करीब 47% हिस्सा है।
Trending Videos


देश में तेजी से बढ़ रहा 5G नेटवर्क
भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5G यूजर बेस वाला देश बन चुका है। 5G डेटा खपत और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) यूजर्स के मामले में भी भारत दूसरे स्थान पर है। मेट्रो शहरों में 5G का दबदबा सबसे ज्यादा है। यहां कुल मोबाइल डेटा ट्रैफिक का करीब 58% हिस्सा 5G से आता है। हालांकि अब यह ग्रोथ केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि A, B और C कैटेगरी के सर्किल्स में भी तेजी से फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेटा खपत क्यों बढ़ रही है?
पिछले पांच वर्षों में डेटा खपत में 18% की कंपाउंड ग्रोथ दर्ज की गई है। इसका मुख्य कारण AI एप्स, 4K वीडियो स्ट्रीमिंग और क्लाउड गेमिंग जैसे हाई डेटा यूज वाले प्लेटफॉर्म हैं। 2025 में कुल डेटा ट्रैफिक 27 एक्साबाइट प्रति माह के पार पहुंच गया। सस्ते 5G स्मार्टफोन्स और बेहतर नेटवर्क कवरेज ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।

डिवाइस इकोसिस्टम भी हो रहा मजबूत
रिपोर्ट बताती है कि 2025 में देश में 892 मिलियन 4G डिवाइस एक्टिव थे, जिनमें से 383 मिलियन 5G सपोर्ट करते हैं। साल के दौरान बिके 90% से ज्यादा स्मार्टफोन्स 5G सपोर्ट के साथ आए।

आगे क्या उम्मीद?
रिपोर्ट के मुताबिक, 2031 तक भारत में 5G यूजर्स की संख्या 1 बिलियन से ज्यादा हो सकती है। साथ ही AI तकनीक नेटवर्क ट्रैफिक के पैटर्न को और तेजी से बदलने वाली है। नोकिया इंडिया की प्रतिनिधि विभा मेहरा के अनुसार, भारत का मोबाइल ब्रॉडबैंड सेक्टर अब एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है, जहां 5G और AI मिलकर भविष्य की कनेक्टिविटी तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed