सब्सक्राइब करें

LPG Booking Scam: गैस सिलेंडर बुक करते ही खाली हो रहे बैंक अकाउंट; चल रहा बड़ा फर्जीवाड़ा, जारी हुआ अलर्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 04:48 PM IST
सार

LPG Cylinder Booking Scam: देश में एलपीजी सिलेंडर की कमी की अफवाहों के बीच ठगों ने लोगों को लूटने का नया तरीका निकाला है। इनसे बचाव के लिए सरकारी एजेंसी I4C ने गैस बुकिंग से जुड़े एक बड़े स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
government warning lpg gas booking scam safety tips details
एलपीजी स्कैम से ऐसे बचें - फोटो : एआई जनरेटेड
खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध से देश में LPG सिलिंडर की किल्लत पैदा हो गई है। देश के कुछ हिस्सों में गैस सिलिंडर खरीदने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, दूसरी ओर जालसाज इस आपदा को अवसर में बदलने में लगे हुए हैं। लोग इस आपदा में कैसे भी करके गैस सिलिंडर बुक करने की कोशिश कर रहे हैं और इसी का फायदा स्कैमर्स उठा रहे हैं।
Trending Videos
government warning lpg gas booking scam safety tips details
lpg cylinder - फोटो : Adobe Stock
LPG Booking Scam: ऑनलाइन चल रहा फर्जीवाड़ा
इंटरनेट पर हजारों की संख्या में गैस सिलिंडर बुकिंग के नाम पर फेक एप, वेबसाइट लिंक और हेल्पलाइन नंबर से लोगों को ठगा जा रहा है। हाल के दिनों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर ठगी की कोशिशों के मामले सामने आए हैं। इसी को लेकर केंद्र सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी I4C ने अलर्ट जारी किया है ताकि लोग सावधान रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
government warning lpg gas booking scam safety tips details
डर और जल्दबाजी का फायदा उठा रहे ठग - फोटो : अमर उजाला
डर और जल्दबाजी का फायदा उठा रहे ठग
इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने देश भर में बढ़ रहे एलपीजी बुकिंग स्कैम को लेकर अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि जालसाज लोगों के मन में सिलेंडर की कमी का डर पैदा कर रहे हैं। वे सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए लोगों को जल्दबाजी में पेमेंट करने के लिए उकसाते हैं। वे बुकिंग के लिए फेक लिंक देते हैं और डर दिखाते हैं कि यदि जल्दी पेमेंट नहीं किया तो सिलिंडर पाने का मौका खो देंगे।
government warning lpg gas booking scam safety tips details
कैसे बुना जाता है ठगी का जाल? - फोटो : FREEPIK
Gas Cylinder Booking Scam: कैसे बुना जाता है ठगी का जाल?
स्कैमर्स बहुत ही शातिर तरीके से काम करते हैं: 
  • आपको पहले मैसेज भेजा जाता है कि स्टॉक सीमित है, तुरंत बुकिंग करें वरना सिलिंडर नहीं मिलेगा। 
  • इसके अलावा, कम कीमत या भारी डिस्काउंट का लालच दिया जाता है। मैसेज में एक लिंक होता है जो बिल्कुल गैस कंपनी की असली वेबसाइट जैसा दिखता है। 
  • कई बार ठग आपसे अनजान एप (APK फाइल) डाउनलोड करने या पेमेंट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने को कहते हैं।
  • जैसे ही आप इन लिंक्स पर अपनी जानकारी डालते हैं या ओटीपी (OTP) शेयर करते हैं, हैकर्स आपके बैंक खाते तक पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
government warning lpg gas booking scam safety tips details
इन खतरों को पहचानें - फोटो : FREEPIK
Gas Cylinder Booking Threats: इन खतरों को पहचानें
सरकार ने कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताया है जिन्हें देखकर आप सावधान हो सकते हैं:
  • अगर कोई मैसेज कमी का हवाला देकर तुरंत बुकिंग के लिए दबाव डाले।
  • अगर लिंक आपको किसी अनजान या अनौपचारिक वेबसाइट पर ले जाए।
  • अगर आपसे फोन में कोई एप या फाइल डाउनलोड करने या पिन (PIN) मांगने की बात कही जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed