सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   apple mac pro discontinued no new model future mac lineup

Apple: एपल ने Mac Pro को कहा अलविदा, खत्म हुआ एक दौर, अब नहीं आएगा नया मॉडल

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Mon, 30 Mar 2026 08:01 AM IST
विज्ञापन
सार

Apple ने अपने सबसे पावरफुल कंप्यूटर Mac Pro को चुपचाप बंद कर दिया है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि अब इसका कोई नया मॉडल नहीं आएगा, जिससे एक लंबे समय से चला आ रहा युग खत्म हो गया है।

apple mac pro discontinued no new model future mac lineup
Apple Mac Pro - फोटो : Apple
विज्ञापन

विस्तार

Apple ने अपने प्रतिष्ठित Mac Pro को आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है। अब इस डिवाइस को सर्च करने पर यूजर्स सीधे Mac पेज पर पहुंच जाते हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने इस फैसले पर कोई बड़ा ऐलान नहीं किया, लेकिन पुष्टि कर दी है कि Mac Pro का सफर यहीं खत्म हो गया है।
Trending Videos


प्रोफेशनल यूजर्स की पहली पसंद था Mac Pro
Mac Pro को खासतौर पर वीडियो एडिटर्स, डेवलपर्स और डिजाइनर्स जैसे प्रोफेशनल यूजर्स के लिए बनाया गया था। 2019 में आए इसके ‘चीज ग्रेटर’ डिजाइन वाले मॉडल ने काफी चर्चा बटोरी थी। इसमें हाई परफॉर्मेंस के साथ अपग्रेड की सुविधा भी मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Apple के अपने चिपसेट आने के बाद कंपनी ने हल्के, तेज और ज्यादा एफिशिएंट डिवाइसेज पर फोकस करना शुरू कर दिया। इसी बदलाव के बीच Mac Pro धीरे-धीरे पीछे छूटता चला गया।

Mac Studio ने ले ली जगह
2023 में M2 Ultra चिप के साथ Mac Pro को अपडेट जरूर किया गया, लेकिन इसका असर खास नहीं दिखा। दूसरी तरफ Mac Studio ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की। छोटा आकार, बेहतर परफॉर्मेंस और नए चिप्स के साथ यह प्रोफेशनल यूजर्स के लिए ज्यादा व्यावहारिक विकल्प बन गया।

अब क्या हैं Apple के ऑप्शन?
Apple की मौजूदा लाइनअप अब ज्यादा साफ नजर आती है। iMac रोजमर्रा के कामों के लिए, Mac mini कॉम्पैक्ट सेटअप के लिए और Mac Studio हाई-परफॉर्मेंस जरूरतों के लिए उपलब्ध है। वहीं, MacBook Air और MacBook Pro जैसे लैपटॉप्स भी हर तरह के यूजर्स को कवर करते हैं।

अब हाई-एंड काम के लिए एक ही बड़ी मशीन पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है। नए सॉफ्टवेयर फीचर्स के जरिए कई Macs को जोड़कर भी काम किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed