{"_id":"69ca77b13baf125bf503b298","slug":"iphone-lockdown-mode-kya-hai-security-feature-how-to-enable-2026-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tech Explained: iPhone का Lockdown Mode क्या है? जानिए इसे ऑन करते ही फोन कैसे बन जाता है अभेद किला","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Tech Explained: iPhone का Lockdown Mode क्या है? जानिए इसे ऑन करते ही फोन कैसे बन जाता है अभेद किला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 30 Mar 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
सार
What Is iPhone Lockdown Mode: हाल ही में एपल आईफोन यूजर्स को एक खास सिक्योरिटी फीचर के बारे में जानकारी दे रही है। बताया जाता है कि यह स्मार्टफोन में मिलने वाला दुनिया का सबसे तगड़ा सिक्योरिटी फीचर है।
क्या है आईफोन का लॉकडाउन मोड?
- फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन
विस्तार
iPhone के सिक्योरिटी फीचर्स उसकी सबसे बड़ी खासियत रहे हैं। जब भी एंड्रॉयड और आईफोन की तुलना होती है तो सिक्योरिटी में हमेशा आईफोन को सबसे बेहतर माना जाता है। हालांकि, पिछले कुछ समय से आईफोन पर भी साइबर हमले बढ़ गए हैं। ऐसे में एपल ने एक बार फिर अपने यूजर्स को आईफोन के सिक्योरिटी फीचर्स के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है। एपल ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि इस फीचर के ऑन रहने से हैकिंग का खतरा लगभग न के बराबर रह जाता है। आइए जानते हैं आईफोन में ऐसा कौन-सा सिक्योरिटी फीचर मिलता है जो इसे अभेद बना देता है।
हाल के समय में iPhone पर भी साइबर अटैक की कई खबरें सामने आई हैं। ऐसे में एपल ने इस फीचर को फिर से चर्चा में ला दिया है। कंपनी का दावा है कि Lockdown Mode ऑन होने पर फोन को हैक करना बेहद मुश्किल हो जाता है। आइए एपल के इस सिक्योरिटी फीचर के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं।
क्या है Lockdown Mode?
Lockdown Mode iPhone का एक एडवांस सिक्योरिटी फीचर है। यह फीचर 2022 में पेश किया गया था। इसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जिन्हें हैकिंग का ज्यादा खतरा होता है। एपल के मुताबिक, जिन यूजर्स ने इसे ऑन किया है, उनके iPhone के हैक होने की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले 4 साल (2022 से 2026) के रिकॉर्ड में इस मोड को ऑन रखने वाले किसी भी यूजर का फोन हैक होने की खबर नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: पुल के गिरने से पहले ही मिल जाएगा अलर्ट! सैटेलाइट करेंगे रखवाली, जानें कैसे काम करेगी यह तकनीक
कैसे काम करता है यह फीचर?
Lockdown Mode ऑन करते ही फोन के कई फंक्शन सीमित हो जाते हैं। संदिग्ध कॉल और मैसेज ब्लॉक हो जाते हैं। अनजान अटैचमेंट वाले मैसेज नहीं खुलते। संदिग्ध वेबसाइट की स्क्रिप्ट भी ब्लॉक हो जाती है। इस तरह फोन एक हाई-सिक्योरिटी लेवल पर चला जाता है, जिससे हैकर्स के लिए हमला करना बहुत मुश्किल हो जाता है।
हर यूजर के लिए नहीं है आसान
इस फीचर का इस्तेमाल आम यूजर्स के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। क्योंकि इसे ऑन करने पर कई एप्स और फीचर्स ठीक से काम नहीं करते या सीमित हो जाते हैं। अगर आप आईफोन में इसे ऑन करते हैं, तो आपकी एपल वॉच और अन्य कनेक्टेड डिवाइसों में भी यह अपने आप एक्टिव हो जाता है। इसीलिए यह मोड उन्हीं के लिए है जो सुरक्षा के लिए थोड़ी असुविधा झेलने को तैयार हैं।
कैसे करें ऑन?
Lockdown Mode ऑन करने के लिए iPhone की Settings में जाएं। फिर Privacy & Security सेक्शन खोलें। नीचे स्क्रॉल करके Lockdown Mode पर टैप करें और Turn On Lockdown Mode चुनें।
तकनीक के इस दौर में सुरक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण पद पर हैं या आपको अपने डेटा की बहुत ज्यादा चिंता है, तो एपल का यह 'लॉकडाउन मोड' आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन