सब्सक्राइब करें

IPL 2026: ना टिकट की टेंशन, ना भीड़ की फिक्र; घर बैठे इस VR तकनीक से आईपीएल देखने में आएगी स्टेडियम वाली मौज

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Tue, 31 Mar 2026 01:45 PM IST
सार

IPL 2026 VR Streaming: क्या आप बिना टिकट के घर बैठे IPL 2026 का मजा बिल्कुल स्टेडियम की तरह लेना चाहते हैं? तो इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि जियो हॉटस्टार एप के जरिए आप 360-डिग्री VR तकनीक में मैच कैसे देख सकते हैं। इसमें आपको किफायती जियोडाइव VR से लेकर प्रीमियम हेडसेट्स के विकल्प, जरूरी सब्सक्रिप्शन प्लान और VR में मिलने वाले शानदार फीचर्स की पूरी जानकारी मिलेगी। क्रिकेट के इस नए और रोमांचक अनुभव का हिस्सा बनने के लिए यह गाइड आपके बहुत काम आएगी।

विज्ञापन
IPL 2026 in VR: How to Watch Matches in 360° with Jio Hotstar and VR Headsets
आईपीएल 2026 - फोटो : एआई

इस समय हर तरफ IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग का खुमार छाया हुआ है। आईपीएल 28 मार्च 2026 से शुरू हो चुका है और ये टूर्नामेंट 31 मई 2026 तक चलेगा। इस टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। ऐसे में जरा सोचिए अगर बिना टिकट खरीदे घर बैठे स्टेडियम जैसा मजा ले सकें तो कैसा रहेगा? वर्चुअल रियलिटी (VR) तकनीक की मदद से अब ये मुमकिन है। इस तकनीक के जरिए आप 360-डिग्री व्यू यानी स्टेडियम के चारों तरफ मैच को हर एंगल से देख सकते हैं। इससे आपको ऐसा लगेगा कि आप खुद मैदान में मौजूद हैं। आज इस लेख के जरिए हम आपको बताने वाले हैं आप घर बैठे आईपीएल 2026 का मजा अपने VR हेडसेट के जरिए कैसे ले सकते हैं?

Trending Videos
IPL 2026 in VR: How to Watch Matches in 360° with Jio Hotstar and VR Headsets
360 डिग्री व्यू - फोटो : जियो सिनेमा

IPL 2026 को VR 360-डिग्री में कैसे देखें?

अगर आप आईपीएल 2026 का लुत्फ बिल्कुल स्टेडियम वाले अहसास के साथ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास ऑफिशियल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार का एक्सेस होना जरूरी है। गौरतलब है कि जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मर्जर के बाद अब यही प्लेटफॉर्म भारत में आईपीएल की स्ट्रीमिंग कर रहा है।

इस बेहतरीन अनुभव की शुरुआत वर्ष 2023 में जियोडाइव VR के जरिए हुई थी। इसमें स्टेडियम के कोने-कोने में 8K 360-डिग्री कैमरे लगाए जाते हैं ताकि दर्शक हर एंगल से मैच देख सकें। इस वर्ष भी जियो हॉटस्टार एप में आपको इसी तरह का शानदार और इमर्सिव अनुभव मिलने की पूरी उम्मीद है।

इसे एक्सेस करना बेहद आसान है। बस आपको गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर से जियो हॉटस्टार एप डाउनलोड करना होगा और मैच के दौरान एप में दिए गए VR स्ट्रीमिंग विकल्प को चुनना होगा। जहां तक सब्सक्रिप्शन की बात है तो यह सुविधा चुनिंदा प्रीमियम प्लान्स के साथ उपलब्ध हो सकती है। इसकी शुरुआत कीमत 79 रुपए प्रति महीने (मोबाइल-ओनली) से शुरू होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026 in VR: How to Watch Matches in 360° with Jio Hotstar and VR Headsets
जियोडाइव VR - फोटो : जियोडाइव

VR में IPL देखने के लिए जरूरी डिवाइस

आप स्मार्टफोन बेस्ड VR हेडसेट के जरिए जियो हॉटस्टार पर VR का मजा ले सकते हैं। आइए देखते हैं आपके पास क्या-क्या विकल्प मौजूद हैं:

1. जियोडाइव VR

अगर आप कम बजट में स्टेडियम जैसा अनुभव चाहते हैं तो जियोडाइव VR एक बेहतरीन विकल्प है, जो करीब 1,299 रुपए की किफायती कीमत में मिल जाएगा। यह डिवाइस आपके स्मार्टफोन को हेडसेट के अंदर लगाकर जियो हॉटस्टार एप के जरिए काम करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आपको 360-डिग्री स्टेडियम व्यू के साथ-साथ 100 इंच की वर्चुअल स्क्रीन का शानदार अनुभव देता है। इससे घर बैठे ही मैच देखने का मजा दोगुना हो जाता है।

IPL 2026 in VR: How to Watch Matches in 360° with Jio Hotstar and VR Headsets
मेटा क्वेस्ट 2 - फोटो : मेटा

2. अन्य सपोर्टेड VR हेडसेट्स

अन्य प्रीमियम विकल्पों की बात करें तो आप बाजार में मौजूद मेटा क्वेस्ट 2 या 3 जैसे हेडसेट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो अपनी हाई-क्वालिटी विजुअल्स के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा, गेमिंग कंसोल यूजर्स के लिए प्लेस्टेशन VR और स्टैंडअलोन VR एक्सपीरियंस चाहने वालों के लिए ओकुलस क्वेस्ट भी एक बेहतरीन चुनाव हो सकते हैं। हालांकि, इनमें से कोई भी हेडसेट खरीदने से पहले सेलर से जियो हॉटस्टार VR मोड के सपोर्ट की पुष्टि जरूर कर लें ताकि आपको बिना किसी रुकावट के मैच का पूरा आनंद मिल सके।

स्मार्टफोन की जरूरतें

आपके फोन की स्क्रीन का साइज 4.7 इंच से 6.7 इंच के बीच होना चाहिए। इसके अलावा, फोन में जाइरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर सेंसर होना जरूरी है। ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 9+ या आईओएस 15+ होना चाहिए।

विज्ञापन
IPL 2026 in VR: How to Watch Matches in 360° with Jio Hotstar and VR Headsets
VR हेडसेट - फोटो : एक्स

3. VR हेडसेट को सेटअप कैसे करें? 

सेटअप शुरू करने से पहले आश्वस्त कर लें कि आपके पास हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन है ताकि वीडियो रुके या लैग न हो।
मैनुअल में दिए गए निर्देशों के अनुसार अपने स्मार्टफोन को VR हेडसेट से कनेक्ट करें या उसमें फिट करें।
जियो हॉटस्टार एप खोलें और अपने सब्सक्रिप्शन वाले अकाउंट से लॉगिन करें।
IPL लाइव मैच सेक्शन में जाएं।
वहां 'VR 360' या 'VR Mode' का विकल्प खोजें (आपको स्क्रीन पर गॉगल्स या 'VR' का आइकन दिख सकता है)।
360-डिग्री व्यूइंग मोड में जाने के लिए उस VR विकल्प पर टैप करें।
बेहतर कंफर्ट और साफ विजुअल्स के लिए अपने VR हेडसेट के स्ट्रैप और लेंस को एडजस्ट करें। इस दौरान एप खुद ही स्क्रीन को VR (स्टीरियोस्कोपिक) मोड में बांट देगा।
अब मैच देखना शुरू करें। आप अपने सिर को घुमाकर पूरे स्टेडियम का 360-डिग्री नजारा ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed