सब्सक्राइब करें

YouTube Premium: चुनिंदा यूजर्स को मिल रहा है 2 महीने का फ्री ट्रायल; जानें कैसे चेक करें अपना ऑफर और एक्टिवेट

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 28 Mar 2026 03:52 PM IST
सार

YouTube Premium Free Offer: वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब अपने चुनिंदा यूजर्स को यूट्यूब प्रीमियम का 2 महीने का फ्री ट्रायल दे रहा है। इस ऑफर के तहत यूजर्स बिना किसी शुल्क के एड-फ्री वीडियो, म्यूजिक और ऑफलाइन डाउनलोड जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। जानिए इसके बारे में विस्तार से...
 

विज्ञापन
YouTube Alert: Get 2 Months YouTube Premium for Free, Check Now
यूट्यूब प्रीमियम - फोटो : adobe stock
YouTube ad-free video trial: वीडियो स्ट्रीमिंग दिग्गज यूट्यूब ने चुनिंदा यूजर्स के लिए 2 महीने का फ्री प्रीमियम ट्रायल पेश किया है। यह ऑफर मुख्य रूप से नए यूजर्स या कुछ पुराने अकाउंट्स के लिए उपलब्ध है। इसके जरिए आप बिना विज्ञापन के वीडियो देख सकते हैं और यूट्यूब म्यूजिक का भी आनंद ले सकते हैं। ट्रायल खत्म हाेने से पहले इसे कभी भी कैंसिल किया जा सकता है, जिससे की बाद में कोई चार्ज न कट सके।
Trending Videos
YouTube Alert: Get 2 Months YouTube Premium for Free, Check Now
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
YouTube Music Premium Free: क्या-क्या मिलेगा फ्री में?
यह प्रीमियम सुविधा एक्टिवेट करने के बाद यूजर को एड-फ्री वीडियो देखने का अनुभव मिल सकेगा।
  • बैकग्राउंड में वीडियो या म्यूजिक प्ले हो सकेगा।
  • ऑफलाइन डाउनलोड की सुविधा मिल पाएगी।
  • बिना रुकावट कंटेंट स्ट्रीमिंग का लुफ्ट उठा सकेंगे।
How to get 2 months free YouTube Premium: कैसे उठाएं इस ऑफर का लाभ?
विज्ञापन
विज्ञापन
YouTube Alert: Get 2 Months YouTube Premium for Free, Check Now
YouTube Music - फोटो : अमर उजाला
YouTube Premium activation steps: अपना ऑफर कैसे चेक करें?
अगर आपका भी अकाउंट इस ऑफर के लिए चुना गया है, तो इसे एक्टिव करना बेहद सरल है:
  • सबसे पहले अपने फोन में यूट्यूब एप खोलें।
  • ऊपर दाईं ओर अपने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको Get YouTube Premium का विकल्प दिखाई देगा।
  • अगर आप योग्य हैं, तो आपको दो महीने का फ्री ट्रायल का बैनर दिखेगा।
YouTube Alert: Get 2 Months YouTube Premium for Free, Check Now
YouTube Play Button - फोटो : अमर उजाला
एक्टिवेशन की प्रक्रिया
जैसे ही आप ऑफर पर क्लिक करेंगे, आपसे एक पेमेंट मेथड जैसे यूपीआई, कार्ड या नेट बैंकिंग जोड़ने के लिए कहा जाएगा। यहां पर ध्यान रखें कि ट्रायल पीरियड के दौरान आपके अकाउंट से कोई पैसा नहीं कटेगा। यह केवल भविष्य के ऑटो-रिन्यूअल के लिए वेरिफिकेशन होता है।
विज्ञापन
YouTube Alert: Get 2 Months YouTube Premium for Free, Check Now
YouTube - फोटो : Adobe Stock
इन बातों का भी रखें ध्यान
  • कैंसिलेशन: अगर आप ट्रायल के बाद पैसे नहीं देना चाहते, तो 2 महीने खत्म होने से कम से कम 24 घंटे पहले सब्सक्रिप्शन कैंसिल कर दें।
  • किन यूजर्स को मिलेगा लाभ: यह ऑफर हर यूजर के लिए नहीं है। अगर आपकेा एप में प्रीमियम का विकल्प नहीं दिख रहा, तो इसका मतलब है कि आपका अकाउंट इस बार योग्य नहीं है।
  • फीचर्स: फ्री ट्रायल में भी आपको वही फीचर्स मिलेंगे जो पेड सब्सक्राइबर्स को मिलते हैं, जैसे पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) मोड और हाई-क्वालिटी ऑफलाइन वीडियो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed