सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   Social Media Ban: Austria Set Ban Apps Kids Under 14; New Digital Doorways Closing Youth Safety

Austria: ऑस्ट्रिया में 14 से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लग सकती है रोक, कंजर्वेटिव पार्टी का एलान

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 27 Mar 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Austria Social Media Ban for Kids 2026: दुनिया भर में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच ऑस्ट्रिया की गठबंधन सरकार ने एक बड़ा एलान किया है। अब वहां भी 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का उपयोग प्रतिबंधित होगा। सरकार का मानना है कि ये प्लेटफॉर्म बच्चों को न केवल बीमार बना रहे हैं, बल्कि उन्हें खतरनाक लत की ओर भी धकेल रहे हैं।
 

Social Media Ban: Austria Set Ban Apps Kids Under 14; New Digital Doorways Closing Youth Safety
ऑस्ट्रिया में सोशल मीडिया पर बैन लगाने की तैयारी - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

ऑस्ट्रिया सरकार 14 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने की तैयारी में है। उप-चांसलर एंड्रियास बाबलर ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य युवाओं को सोशल मीडिया की लत, हानिकारक कंटेंट और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से बचाना है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रिया अब ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और स्पेन जैसे देशों की कतार में शामिल हो गया है जहां रहने वाले बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध लागू या प्रस्तावित हैं।
Trending Videos


लत और बीमारी के खिलाफ सरकार
उप-चांसलर एंड्रियास बाबलर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार अब मूकदर्शक की तरह बच्चों को सोशल मीडिया की लत लगते या उन्हें मानसिक रूप से बीमार होते नहीं देख सकती। इस प्रतिबंध का प्राथमिक उद्देश्य बच्चों को अत्यधिक स्क्रीन टाइम और हानिकारक एल्गोरिदम से बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयु सत्यापन 
इस प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए सरकार तकनीकी रूप से आधुनिक तरीके विकसित कर रही है। इसमें ऐसे सिस्टम शामिल होंगे जो यूजर्स की पहचान उजागर किए बिना उनकी सही उम्र का पता लगा सकेंगे। यह तकनीक निजता (Privacy) और सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने का काम करेगी।

वैश्विक स्तर पर बढ़ता बैन का ट्रेंड
ऑस्ट्रिया अकेला ऐसा देश नहीं है। दुनिया भर में ऐसे तमाम देश हैं, तो युवाओं के लिए डिजिटल स्पेस को नियंत्रित कर रहे हैं। इसमें सबसे पहले शुरुआत ऑस्ट्रेलिया ने की थी, उसके बाद से ये देश सोशल मीडिया बैन लगाने की लिस्ट में शामिल हैंङ
  • ऑस्ट्रेलिया: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पहले ही प्रतिबंध लगा चुका है।
  • फ्रांस: सितंबर से 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर बैन लागू करने जा रहा है।
  • इंडोनेशिया: शनिवार से इसी तरह का प्रतिबंध प्रभावी हो रहा है।
  • स्पेन और डेनमार्क: यहां भी 15-16 साल की आयु सीमा तय करने की योजना बना रहे हैं।
शिक्षा और AI पर जोर
केवल प्रतिबंध ही समाधान नहीं है, इसलिए ऑस्ट्रिया सरकार स्कूलों में मीडिया साक्षरता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सही उपयोग की शिक्षा को और मजबूत करेगी। इसका उद्देश्य बच्चों को तकनीक का गुलाम बनाने के बजाय उसका समझदार यूजर बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed