{"_id":"69c7c2370c35afd18a0e1e12","slug":"social-media-ban-indonesia-limits-access-kids-under-16-today-2026-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया में 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन: आज से लागू हुआ नियम, जानें क्या होगा असर?","category":{"title":"Social Network","title_hn":"सोशल नेटवर्क","slug":"social-network"}}
इंडोनेशिया में 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन: आज से लागू हुआ नियम, जानें क्या होगा असर?
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 28 Mar 2026 05:27 PM IST
सार
Indonesia Social Media Ban: इंडोनेशिया सरकार ने आज से देश के लगभग 7 करोड़ बच्चों को सोशल मीडिया और गेमिंग प्लेटफॉर्म्स से प्रतिबंधित कर दिया है। इस सख्त नियम का उद्देश्य बच्चों को साइबरबुलिंग, ऑनलाइन स्कैम और डिजिटल एडिक्शन जैसे गंभीर खतरों से सुरक्षित रखना है।
विज्ञापन
1 of 8
सोशल मीडिया बैन
- फोटो : amarujala.com
Link Copied
Indonesia Digital Safety Law for Children: डिजिटल सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाते हुए इंडोनेशिया ने शनिवार यानी 28 मार्च 2026 से नया नियम लागू कर दिया है। इस नियम के तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चों को कई लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अकाउंट बनाने और इस्तेमाल करने से रोक दिया जाएगा। इस फैसले के साथ इंडोनेशिया दक्षिण-पूर्व एशिया का पहला देश बन गया है, जिसने इस तरह का सख्त कदम उठाया है। संचार और डिजिटल मामलों की मंत्री मेउत्या हफीद के अनुसार, यह प्रतिबंध उन प्लेटफॉर्म्स पर लागू होगा जहां बच्चों के शोषण या हानिकारक कंटेंट का जोखिम सबसे अधिक है। इसके बाद धीरे-धीरे पूरे देश में लागू किया जाएगा।
Trending Videos
2 of 8
गुजरात हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजा नोटिस
- फोटो : एआई जनरेटेड
YouTube and Instagram Ban Indonesia: कौन से प्लेटफॉर्म्स होंगे प्रभावित?
इंडोनेशिया ने उन सभी उच्च जोखिम वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को प्रतिबंधित किया है जहां अजनबियों से संपर्क आसान है। इनमें
वीडियो व सोशल: यूट्यूब, टिकटॉक, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्रेड शामिल है।
माइक्रोब्लॉगिंग व लाइव: एक्स (Twitter), बीगो लाइव पर प्रतिबंध लगाया गया है।
गेमिंग: रोब्लॉक्स को भी बैन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
आंध्र प्रदेश में 90 दिनों में बच्चों के लिए बैन हो जाएगा सोशल मीडिया
- फोटो : Freepik
कितने बच्चों पर होगा असर?
इंडोनेशिया सरकार के इस फैसले से 28 करोड़ की आबादी में से करीब 7 करोड़ बच्चे इस कानून के दायरे में आएंगे। सरकार का मानना है कि इससे परिवारों को टेक कंपनियों से वापस नियंत्रण हासिल करने में मदद मिलेगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कदम बच्चों में चिंता और डिप्रेशन को कम करने में सहायक होगा।
4 of 8
सोशल मीडिया बैन
- फोटो : adobe stock
Social Media Restriction for Minors SE Asia: क्यों लिया गया यह फैसला?
इंडोनेशिया सरकार के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों को कई जोखिमों जैसे हानिकारक कंटेंट, साइबरबुलिंग, ऑनलाइन स्कैम और डेटा चोरी व डिजिटल एडिक्शन का सामना करना पड़ सकता है। इंडोनेशिया की संचार मंत्री ने बताया कि यह नियम करीब 7 करोड़ बच्चों पर लागू हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 8
सोशल मीडिया बैन
- फोटो : adobe stock
बच्चों और माता-पिता की प्रतिक्रिया
इस फैसले के बाद से कई बच्चे परेशान हैं, क्योंकि उनका मनोरंजन सीमित हो जाएगा। वहीं, उनके माता-पिता का मानना है कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा और परिवार के साथ समय बिताने के लिए जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।