सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   avatar fire and ash ott release date amazon prime video rent details

घर बैठे देखें Avatar: Fire and Ash, इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगा रिलीज, नोट कर लें डेट

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Avatar Fire and Ash OTT Release Date: अवतार फ्रेंचाइजी की नई फिल्म अब OTT पर आने के लिए तैयार है। Avatar: Fire and Ash की स्ट्रीमिंग डेट और प्लेटफॉर्म दोनों कन्फर्म हो गए हैं। जो दर्शक इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वे अब घर बैठे इस शानदार फिल्म का आनंद ले सकेंगे।

avatar fire and ash ott release date amazon prime video rent details
अवतार 3 ओटीटी पर हुई रिलीज - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

हॉलीवुड की चर्चित 'अवतार' सीरीज की नई फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। थिएटर में सफल प्रदर्शन के बाद अब यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। इससे उन दर्शकों को बड़ा फायदा मिलेगा, जो इसे बड़े पर्दे पर देखने से चूक गए थे।
Trending Videos


फिल्म की कहानी पंडोरा (Pandora) की दुनिया को आगे बढ़ाती है। इसमें इंसानों और Na'vi के बीच संघर्ष और भी गहराता हुआ दिखाया गया है। इस बार कहानी में नए किरदार और इमोशनल पहलू जोड़े गए हैं, जो फिल्म को और ज्यादा दमदार बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब और कहां होगी रिलीज?
'अवतार: फायर एंड ऐश' 31 मार्च 2026 से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी। हालांकि, इसे देखने के लिए आपको एक विशेष रेंटल मॉडल का पालन करना होगा। इसका मतलब है कि प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन होने के बावजूद, इस फिल्म को देखने के लिए आपको अलग से किराया देना होगा।

क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म पैंडोरा की दुनिया में चल रहे संघर्ष को एक नए स्तर पर ले जाती है। इस बार इंसानों और नावी (Na'vi) के बीच का टकराव और भी गहरा और खतरनाक हो गया है। कहानी में कुछ नए कबीले और किरदार भी जोड़े गए हैं। फिल्म में विजुअल्स के साथ-साथ इमोशनल एंगल पर भी काफी काम किया गया है, जो दर्शकों को फिल्म से जोड़े रखता है।

यह भी पढ़ें: आईपीएल में कौन-से स्मार्ट गैजेट्स पहन रहे हैं आपके फेवरेट क्रिकेटर्स? जानें क्या होता है इनका काम

कास्ट की बात करें तो फिल्म में सैम वर्थिंगटन, जो साल्डाना, सिगर्नी वीवर और स्टीफन लैंग जैसे बड़े सितारे नजर आते हैं। इन कलाकारों ने अपने पुराने किरदारों को आगे बढ़ाते हुए कहानी को मजबूत बनाया है।

बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे
बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसने दुनियाभर में करीब 13,915 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, फिल्म का बजट लगभग 3,200 से 3,760 करोड़ रुपये के बीच बताया गया है।

अब OTT रिलीज के साथ अवतार: फायर एंड ऐश को एक नई ऑडियंस मिलने की उम्मीद है। दर्शक इसे घर बैठे आराम से देख सकेंगे और Pandora की दुनिया का अनुभव फिर से कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed