सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   StopNCII: Powerful Free Tool Detect and Block Leaked Private Images Compromising Privacy

सरकार का बड़ा अलर्ट: बिना अनुमति फोटो शेयर करने वालों की खैर नहीं; इस तकनीक से तुरंत ब्लॉक करें आपत्तिजनक इमेज

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 09 Apr 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार

StopNCII.org free service: फोटो और वीडियो के दुरुपयोग और साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सरकार की विभिन्न एजेंसियां अब जागरूकता अभियान चला रही हैं। गृह मंत्रालय के साइबर विंग (I4C) ने भी डिजिटल सुरक्षा का बढ़ाने देने के लिए खास संदेश दिया है। 

StopNCII: Powerful Free Tool Detect and Block Leaked Private Images  Compromising Privacy
Cyber Security - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

Report leaked photos online: बढ़ते साइबर अपराधों और नॉन-कंसेंशियल इंटिमेट इमेज (NCII) एब्यूज को देखते हुए अब तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। सरकार समर्थित जागरूकता अभियानों के तहत अब कोई भी  बिना अपनी पहचान उजागर किए और बिना फोटो अपलोड किए इंटरनेट से अपनी निजी तस्वीरें हटवा सकते हैं।
Trending Videos


डिजिटल सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सरकार (I4C, MHA) ने एक नई जानकारियां साझा की हैं। सरकार का कहना है कि StopNCII.org के माध्यम से पीड़ित अपनी मॉर्फ की गई या लीक हुई तस्वीरों का डिजिटल हैश बनाकर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ब्लॉक कर सकते हैं। ये प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय है और इसमें ओरिजिनल इमेज कहीं भी अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की पहल और सुरक्षा के नए नियम

साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) लगातार नागरिकों को सुरक्षित रहने के तरीके बता रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पीड़ित लोक-लाज या प्राइवेसी के डर से शिकायत करने से न कतराए। इसीलिए ऐसी तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है जहां फोटो शेयर किए बिना ही उसे ब्लॉक किया जा सके।



डिजिटल फिंगरप्रिंट तकनीक 
  • यह सिस्टम तस्वीरों को स्कैन करके उनका एक यूनिक कोड (Hash) बनाता है।
  • यह कोड एक तरह का डिजिटल फिंगरप्रिंट है।
  • जब यह कोड फेसबुक, इंस्टाग्राम या अन्य पार्टनर साइट्स को भेजा जाता है, तो उनका एल्गोरिथम उस फोटो को पहचान लेता है।
  • भविष्य में कोई भी उस फोटो को दोबारा अपलोड नहीं कर पाएगा।
प्राइवेसी पर 100% गारंटी
अक्सर लोग पुलिस या पोर्टल के पास जाने से डरते हैं कि उनकी फोटो और भी लोग देखेंगे। 
  • इस नई व्यवस्था में आपकी फोटो आपके डिवाइस (फोन/लैपटॉप) से बाहर नहीं जाती।
  • सिर्फ फोटो का कोड सर्वर पर जाता है।
  • प्राइवेसी से कोई समझौता नहीं होता।
How to block intimate images on social media: कैसे उठाएं इस सुविधा का लाभ?
अगर आपके साथ या किसी जानने वाले के साथ ऐसा हुआ है, तो StopNCII.org पर जाकर Get Started पर क्लिक करें। वहां दी गई शर्तों को पूरा करने के बाद आपको एक केस नंबर और सिक्योर पिन मिलेगा। इससे आप कभी भी चेक कर सकते हैं कि आपकी फोटो ब्लॉक हुई या नहीं।

I4C का सुझाव
गृह मंत्रालय के अनुसार, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपनी निजी तस्वीरें किसी संदिग्ध प्लेटफॉर्म पर साझा करें। अगर कोई आपको ब्लैकमेल करता है, तो डरे नहीं, बल्कि तुरंत cybercrime.gov.in पर या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed