सब्सक्राइब करें

Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज: केवल 189 रुपये में पाएं अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, साथ में कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 09 Apr 2026 06:25 PM IST
सार

Jio ₹189 Recharge Plan: रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए बेहद किफायती रिचार्ज प्लान लेकर आया है। सिर्फ 189 रुपये में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कंपनी इसमें कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दे रही है।

विज्ञापन
jio cheap recharge plan 189 and benefits details hindi
JIO - फोटो : PTI
आज के समय में जब मोबाइल रिचार्ज की कीमतें आसमान छू रही हैं, रिलायंस जियो का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान बजट यूजर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम कीमत में अपनी सिम चालू रखना चाहते हैं और जरूरी बुनियादी सुविधाएं भी पाना चाहते हैं।
Trending Videos
jio cheap recharge plan 189 and benefits details hindi
जियो रिचार्ज - फोटो : एआई जनरेटेड
क्या है 189 रुपये के रिचार्ज प्लान के फायदे?
इस रिचार्ज में ग्राहकों को पूरे 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। सुविधाओं की बात करें तो इसमें देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 300 SMS का फायदा मिलता है। इसके अलावा, इंटरनेट इस्तेमाल के लिए इसमें 2GB डेटा दिया जाता है। अगर यह कोटा खत्म हो जाए, तो भी इंटरनेट बंद नहीं होगा, बल्कि इसकी स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
jio cheap recharge plan 189 and benefits details hindi
क्लाउड स्टोरेज - फोटो : Adobe Stock
पाएं एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
जियो सिर्फ कॉलिंग ही नहीं, बल्कि मनोरंजन और डिजिटल सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रख रहा है। इस छोटे से प्लान में भी आपको जियो टीवी (JioTV) का एक्सेस मिलता है, जिससे आप चलते-फिरते टीवी प्रोग्राम्स देख सकते हैं। साथ ही, डिजिटल दौर की जरूरतों को देखते हुए कंपनी 50GB का JioAICloud स्टोरेज भी बिल्कुल मुफ्त दे रही है।
jio cheap recharge plan 189 and benefits details hindi
JIO - फोटो : JIO
MyJio App से करें रिचार्ज
हालांकि, यहां एक छोटी सी बात ध्यान रखने वाली है। यह खास प्लान आपको पेटीएम या फोनपे जैसे अन्य बाहरी यूपीआई एप्स पर शायद दिखाई न दे। इसे एक्टिवेट करने के लिए आपको अपने फोन में MyJio App डाउनलोड करना होगा और वहां के रिचार्ज सेक्शन में जाकर इसे चुनना होगा।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed