{"_id":"69d758684f6830041c038f90","slug":"whatsapp-username-feature-chat-without-sharing-your-phone-number-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नंबर देने की झंझट खत्म: WhatsApp ला रहा यूजरनेम फीचर, जानें कैसे काम करेगा और कितनी बढ़ेगी यूजर की प्राइवेसी","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
अब नंबर देने की झंझट खत्म: WhatsApp ला रहा यूजरनेम फीचर, जानें कैसे काम करेगा और कितनी बढ़ेगी यूजर की प्राइवेसी
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार
WhatsApp Username feature update: सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा हमेशा से एक बड़ी समस्या रही है, जिसे देखते हुए कई प्लेटफॉर्म्स लगातार प्राइवेसी बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं। इसे देखते हुए व्हाट्सएप नए यूजरनेम फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसके जरिए यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए भी दूसरों से चैट कर पाएंगे। जानिए इस खास फीचर के बारे में विस्तार से...
WhatsApp
- फोटो : FREEPIK
विज्ञापन
विस्तार
Hide phone number on whatsApp: व्हाट्सएप अब अपनी प्राइवेसी को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहा है। लंबे इंतजार के बाद, प्लेटफॉर्म पर यूजरनेम फीचर की टेस्टिंग अपने अंतिम चरण में है। यह फीचर न केवल चैटिंग को सुरक्षित बनाएगा, बल्कि बिना फोन नंबर शेयर किए अजनबियों से बात करना भी मुमकिन कर देगा। इसमें व्हाट्सएप ने यूजरनेम फीचर की चरणबद्ध तरीके से रोलआउट करने की योजना बनाई है। इसके जरिए यूजर्स अपनी पसंद का 3 से 35 कैरेक्टर का यूजरनेम चुन सकेंगे।
इसी के साथ सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए यूजरनेम की जैसा फीचर भी जोड़ा गया है, जो एक चार अंकों के कोड की तरह काम करेगा। इसके बिना कोई भी अनजान व्यक्ति आपको मैसेज नहीं कर पाएगा।
व्हाट्सएप यूजरनेम के खासियत
फोन नंबर का झंझट खत्म
खासियत की बात करें तो इस फीचर से फोन नंबर की झंझट खत्म हो जाएगी। अभी तक व्हाट्सएप पर किसी से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर देना जरूरी होता थ, लेकिन यह फीचर रोलआउट के बाद नंबर शेयर करने की जरूरत खत्म हो जाएगी। इससे आप सिर्फ अपनी आईडी शेयर करके दूसरों से चैट कर सकेंगे और आपका नंबर पूरी तरह छिपा रहेगा। जिससे प्राइवेसी कंट्रोल आपके हाथ में होगा।
Private messaging without phone number: यूजरनेम के नियम क्या होंगे?
व्हाट्सएप ने यूजरनेम के लिए सख्त नियम तय किए हैं:
यह भी ध्यान रखें कि अगर आपका पसंदीदा यूजरनेम इंस्टाग्राम या फेसबुक पर पहले से ही किसी और के पास है, तो आप उसे व्हाट्सएप पर तब तक क्लेम नहीं कर पाएंगे, जब तक आप अकाउंट सेंटर के जरिए ओनरशिप वेरिफाई नहीं कर लेते।
Username Key: सिर्फ इसी से नहीं कर सकेंगे चैट
इसकी एक और खासियत है कि सिर्फ यूजरनेम पता होने से ही कोई आपको मैसेज करके परेशान नहीं कर सकेगा। इसके लिए यूजर को एक चार अंकों का पासवर्ड बनाना होगा, जब काेई पहली बार आपको मैसेज करेगा, तो उसे यह काेड डालना होगा। इससे स्पैम और अवांछित मैसेज पर पूरी तरह लगाम लगाने में आसानी होगी।
How to set whatsApp username: यूजरनेम से कैसे खोजें और चैट करें?
फिलहाल यह iOS बीटा (26.1.10.70) पर टेस्ट किया जा रहा है। व्हाट्सएप बीटा रिपोर्ट के अनुसार आने वाले कुछ महीनों में इसे चरणबद्ध तरीके (फेज-वाइज) से सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। आप अपनी प्रोफाइल सेटिंग में जाकर समय-समय पर इसकी उपलब्धता चेक कर सकते हैं।
Trending Videos

- आईडी तीन से 35 कैरेक्टर के बीच होनी चाहिए।
- कम से कम एक अक्षर जरूर होना चाहिए।
- केवल छोटे अक्षर (a–z), नंबर (0–9), डॉट और अंडरस्कोर होगा।
- www से शुरुआत नहीं हो सकती।
- .com या .net जैसे डोमेन पर खत्म नहीं हो सकता।
यह भी ध्यान रखें कि अगर आपका पसंदीदा यूजरनेम इंस्टाग्राम या फेसबुक पर पहले से ही किसी और के पास है, तो आप उसे व्हाट्सएप पर तब तक क्लेम नहीं कर पाएंगे, जब तक आप अकाउंट सेंटर के जरिए ओनरशिप वेरिफाई नहीं कर लेते।
Username Key: सिर्फ इसी से नहीं कर सकेंगे चैट
इसकी एक और खासियत है कि सिर्फ यूजरनेम पता होने से ही कोई आपको मैसेज करके परेशान नहीं कर सकेगा। इसके लिए यूजर को एक चार अंकों का पासवर्ड बनाना होगा, जब काेई पहली बार आपको मैसेज करेगा, तो उसे यह काेड डालना होगा। इससे स्पैम और अवांछित मैसेज पर पूरी तरह लगाम लगाने में आसानी होगी।
How to set whatsApp username: यूजरनेम से कैसे खोजें और चैट करें?
- इसे इस्तेमाल करना आसान होगा, इसके लिए बस किसी नए व्यक्ति से जुड़ने के लिए उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में यूजरनेम सर्च करना होगा।
- अगर मैच हुई, तो चैट विंडो खुल जाएगी।
- खास बात यह है कि ये सभी बातचीत भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगी, यानी व्हाट्सएप खुद भी आपके मैसेज नहीं पढ़ पाएगा।
फिलहाल यह iOS बीटा (26.1.10.70) पर टेस्ट किया जा रहा है। व्हाट्सएप बीटा रिपोर्ट के अनुसार आने वाले कुछ महीनों में इसे चरणबद्ध तरीके (फेज-वाइज) से सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। आप अपनी प्रोफाइल सेटिंग में जाकर समय-समय पर इसकी उपलब्धता चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन