सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   samsung messages app closing July 2026 how to switch to google messages hindi

Samsung: सैमसंग बंद कर रहा है ये पॉपुलर App, जुलाई 2026 से नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल, यूजर्स को करना होगा ये काम

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Mon, 06 Apr 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Samsung Messages: अगर आप सैमसंग स्मार्टफोन के दीवाने हैं, तो अपनी मैसेजिंग की आदत बदलने के लिए तैयार हो जाइए। दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग ने साफ कर दिया है कि वह जुलाई 2026 तक अपने सिग्नेचर मैसेजिंग एप 'सैमसंग मैसेजेस' को बंद कर देगी। अब यूजर्स को बातचीत के लिए गूगल मैसेज का सहारा लेना होगा।

samsung messages app closing July 2026 how to switch to google messages hindi
सैमसंग मैसेजेस एप - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

सैमसंग ने अपने इस पुराने और भरोसेमंद एप को विदाई देने की तैयारी काफी पहले ही शुरू कर दी थी। साल 2024 में, कंपनी ने अपने फ्लैगशिप गैलेक्सी डिवाइसेज में इस एप को प्री-इंस्टॉल करना बंद कर दिया था। अब सैमसंग ने अपनी अमेरिकी वेबसाइट पर एक आधिकारिक नोटिस जारी कर साफ कर दिया है कि जुलाई 2026 से 'सैमसंग मैसेजेस' (Samsung Messages) को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। कंपनी का उद्देश्य एंड्रॉयड यूजर्स को एक जैसा और बेहतर मैसेजिंग अनुभव देना है, जिसके लिए गूगल मैसेज (Google Messages) को डिफॉल्ट विकल्प चुना गया है।
Trending Videos


कुछ सर्विस जारी रखेगी कंपनी
सैमसंग के अनुसार, एप बंद होने के बाद आप इसके जरिए कोई भी मैसेज नहीं भेज पाएंगे। हालांकि, कंपनी ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक रियायत दी है। इमरजेंसी नंबरों या आपके द्वारा सेट किए गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स पर मैसेज भेजने की सुविधा बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, गैलेक्सी स्टोर से भी इस एप को हटा दिया जाएगा, यानी आप इसे दोबारा डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। आने वाले नए स्मार्टफोन्स, जैसे कि गैलेक्सी S26 सीरीज, में तो यह एप इंस्टॉल करने की सुविधा पहले से ही नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: क्या आपको भी व्हाट्सएप से रोज सुबह मिलता है ये मैसेज? जानिए आखिर क्या है इसका मतलब

पुराने फोन पर काम करता रहेगा एप
अगर आप अभी भी पुराना फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। सैमसंग ने स्पष्ट किया है कि जो यूजर्स एंड्रॉयड 11 या उससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहे हैं, वे इस बदलाव से प्रभावित नहीं होंगे। उनके फोन में 'सैमसंग मैसेजेस' एप पहले की तरह ही काम करता रहेगा। यह बदलाव मुख्य रूप से नए एंड्रॉयड वर्जन और आधुनिक स्मार्टफोन्स के लिए है।

ऐसे करें 'गूगल मैसेज' पर स्विच
सैमसंग अपने यूजर्स को अभी से 'गूगल मैसेज' पर शिफ्ट होने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। जुलाई 2026 तक, आपको अपने सैमसंग मैसेज एप के अंदर नोटिफिकेशन और निर्देश दिखाई देंगे, जो आपको इस बदलाव में मदद करेंगे। स्विच करने की प्रक्रिया बहुत आसान है:
  • अपने फोन में 'Google Messages' एप खोलें, यदि नहीं है तो प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
  • एप खोलते ही आपको इसे 'डिफॉल्ट' बनाने का विकल्प मिलेगा।
  • बस Set as default पर टैप करें और आपका काम हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed