सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   WiFi Myth Buster: Aluminum Foil Really Boost Internet Speed?

WiFi Hack: राउटर पर एल्युमिनियम फॉइल लगाने से पहले जान लें यह बात, कहीं फायदे के चक्कर में न हो जाए नुकसान

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 08 Apr 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Does aluminum foil increase WiFi speed: सोशल मीडिया पर अक्सर देसी जुगाड़ के नाम पर कई तरह के दावे किए जाते हैं, जिनमें से एक सबसे चर्चित है राउटर पर एल्युमिनियम फॉइल लगाना। लोग दावा करते हैं कि इससे इंटरनेट की स्पीड रॉकेट जैसी हो जाती है, लेकिन क्या वास्तव में एक रसोई में इस्तेमाल होने वाली फॉइल आपके हाई-टेक राउटर को सुपरचार्ज कर सकती है? जानिए इसके बारे में..
 

WiFi Myth Buster: Aluminum Foil Really Boost Internet Speed?
वाई-फाई की वजह से इंटरनेट चलने की समस्या - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

WiFi signal booster myth: इंटरनेट पर इन दिनों राउटर के पीछे सिल्वर फॉइल लगाने के वीडियो की बाढ़ आई हुई है। वैज्ञानिक तौर पर यह भले ही मुमकिन लगे, लेकिन हकीकत में यह हैक आपके घर के वाईफाई कनेक्शन को सुधारने के बजाय बिगाड़ सकता है। एल्युमिनियम फॉइल वाईफाई सिग्नल्स (रेडियो तरंगों) को रिफ्लेक्ट जरूर करती है, लेकिन घरेलू इस्तेमाल में यह हैक व्यावहारिक नहीं माना जाताहै। यह सिग्नल को एक दिशा में थोड़ा बढ़ा सकता है, लेकिन घर के बाकी हिस्सों में डेड जोन, जहां सिग्नल न पहुंचे वह जगह बना देता है। असल में, बेहतर इंटरनेट के लिए फॉइल नहीं, बल्कि राउटर की सही दिशा और अपडेटेड हार्डवेयर जरूरी हैं।
Trending Videos


यह विचार कहां से आया?
हालांकि यह आइडिया पूरी तरह गलत नहीं है। वाईफाई सिग्नल्स रोशनी की तरह व्यवहार करते हैं। चूंकि एल्युमिनियम एक रिफ्लेक्टिव धातु है, इसलिए थ्योरी कहती है कि अगर आप राउटर के पीछे एक पैराबोलिक (घुमावदार) रिफ्लेक्टर लगाएं, तो सिग्नल बिखरने के बजाय एक खास दिशा में केंद्रित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हकीकत में क्यों फेल है यह हैक?
ज्यादातर लोग फॉइल को बिना किसी सटीक माप या कोण के लगा देते हैं, जिससे फायदे के बजाय नुकसान होता है। जैसे:
  • असंगत कवरेज में लगाने पर लिविंग रूम में सिग्नल बढ़ सकता है, लेकिन बेडरूम या किचन में इंटरनेट पूरी तरह गायब हो सकता है।
  • इंटरफेरेंस में फॉइल से टकराकर वापस आने वाली लहरें (रिफ्लेक्शन) ओरिजिनल सिग्नल्स के साथ टकराती हैं, जिससे इंटरनेट की स्थिरता खत्म हो जाती है।
  • पैराबोलिक शेप: मामूली सुधार के लिए फॉइल का आकार बिल्कुल सटीक होना चाहिए, जो हाथ से बनाना लगभग नामुमकिन है।
लोगों को सुधार का भ्रम क्यों होता है?
अक्सर लोग जब फॉइल लगाते हैं, तो अनजाने में राउटर को रीस्टार्ट कर देते हैं या उसकी जगह थोड़ी बदल देते हैं। सुधार इन वजहों से होता है, न कि एल्युमिनियम फॉइल के असर से।

How to improve WiFi coverage at home: वाईफाई स्पीड बढ़ाने के तरीके
अगर आप सच में अपनी वाईफाई की स्पीड बढ़ाना चाहते हैं तो इन प्रमाणिक तरीकों को जरूर अपनाएं...
  • राउटर की लोकेशन: इसे घर के बीचोबीच और किसी ऊंची जगह पर लगाएं, जैसे अलमारी के ऊपर।
  • फर्मवेयर अपडेट: राउटर की सेटिंग्स में जाकर उसका सॉफ्टवेयर अपडेट करें, इससे बग्स ठीक होते हैं।
  • इंटरफेरेंस कम करें: माइक्रोवेव, कॉर्डलेस फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान से राउटर को दूर रखें।
  • Wi-Fi 6 का उपयोग: अगर आपके पास बहुत सारे डिवाइस हैं, तो पुराने राउटर को आधुनिक Wi-Fi 6 या मेश सिस्टम से बदलें।
  • वायर्ड कनेक्शन: गेमिंग या 4K स्ट्रीमिंग के लिए वाईफाई के बजाय LAN केबल का इस्तेमाल करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed