Chrome में आए शानदार फीचर्स: अब साइड बार में दिखेगा हर पेज का टाइटल, कैसे बदलेगा आपका ब्राउजिंग एक्सपीरियंस?
Google Chrome Vertical Tabs update: गूगल ने अपने वेब ब्राउजर क्रोम को पूरी तरह से री-डिजाइन करते हुए यूजर्स के लिए शानदार फीचर्स पेश किए हैं। अब ढेर सारे टैब्स खोलकर काम करने वालों को सिरदर्द नहीं होगा, क्योंकि क्रोम अब आपके एक प्रोफेशनल लुक और आसान वर्कफ्लो देने जा रहा है। जानिए इस नए फीचर्स के बारे में विस्तार से....
विस्तार
गूगल क्रोम का नया वर्टिकल टैब्स फीचर अब यूजर्स को हॉरिजॉन्टल बार की जगह साइड पैनल में टैब्स देखने की सुविधा देता है। इसके साथ ही, रीडिंग मोड (Reading Mode) को अपडेट कर इसे फुल-पेज इंटरफेस में बदल दिया गया है, जो विज्ञापनों और अन्य डिस्टर्बेंस को हटाकर साफ-सुथरा कंटेंट दिखाता है। इसपर गूगल के सीईओ सुदंर पिचाई ने इस नए लेआउट का स्वागत अनोखे अंदाज में किया है।
Managing multiple tabs in Chrom: क्या हैं ये फीचर्स और कैसे करेंगे काम?
वर्टिकल टैब्स: अब साइड में दिखेगा सारा काम
अभी तक क्रोम में कई टैब्स खोलने पर वे सर्च बार के ऊपर छोटे-छोटे बॉक्स में सिमट जाते थे, जिससे टाइटल पढ़ना मुश्किल हो जाता था, लेकिन नए लेआउट में वर्टिकल टैब इनेबल करने पर टैब्स विंडो के बाईं आरे दिखाई देंगे। इसका फायदा होगा कि अब हर टैब का पूरा पेज टाइटल साफ दिखाई देगा। आप साइड पैनल से ही टैब ग्रुप्स को आसानी से मैनेज कर पाएंगे। यह फीचर पूरी तरह से ऑप्शनल है, यानी आप जब चाहें पुराने स्टाइल पर लौट सकते हैं।
अपडेटेड रीडिंग मोड: बिना विज्ञापन के पढ़ें
गूगल ने पुराने रीडिंग मोड को अब फुल-पेज इंटरफेसस के साथ अपग्रेड किया है।
- क्लीन फॉर्मेट: यह वेबपेज से विज्ञापन, साइडबार और अन्य फालतू एलिमेंट्स को हटा देता है।
- फोकस मोड: यह केवल टेक्स्ट और जरूरी कंटेंट को एक आसान और एक जैसे फॉर्मेट में दिखाता है, जिससे पढ़ने का अनुभव बेहतर हो सकता है।
Sundar Pichai vertical tabs tweet: ट्विट कर जताया उत्साह
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इस अपडेट को लेकर काफी उत्साह दिखाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टैब्स इन क्रोम को वर्टिकल रूप में लिखकर ट्वीट किया है, जो सीधे तौर पर नए फीचर की खासियत बयां करता है। उनके इस अंदाज ने यूजर्स के बीच इस फीचर को लेकर चर्चा तेज कर दी है।
Too many @GoogleChrome tabs open? Try vertical tabs, rolling out now.
— Google (@Google) April 7, 2026
Just right-click any Chrome window and select “Show Tabs Vertically” to move your tabs to the side of the browser window, making it easier to read page titles and manage tab groups. pic.twitter.com/DO7ShWl89f
How to enable vertical tabs in Chrome: कैसे करें इन फीचर्स का इस्तेमाल?
इन दोनों फीचर्स को इस्तेमाल करना बहुत सरल है। ब्राउजर को अपडेट करने के बाद यूजर्स को टैब सेटिंग्स में जाकर Vertical Tabs का विकल्प चुनना होगा। इसी तरह, एड्रेस बार के पास मौजूद आइकन से नया रीडिंग मोड एक्टिवेट किया जा सकेगा।
- क्रोम अपडेट करें
- सेटिंग्स या टैब ऑप्शन में जाएं।
- वर्टिकल टैब्स को ऑन करें।
- रीडिंग मोड को आर्टिकल व्यू में एक्टिव करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.