{"_id":"69d615942193d834520a72d3","slug":"ac-stabilizer-need-or-not-inverter-vs-non-inverter-voltage-guide-2026-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Stabilizer: क्या एसी के साथ स्टेबलाइजर लगवाना समझदारी है या बेवकूफी? जानिए क्या है सच","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
AC Stabilizer: क्या एसी के साथ स्टेबलाइजर लगवाना समझदारी है या बेवकूफी? जानिए क्या है सच
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:15 PM IST
सार
AC Stabilizer Guide: एसी खरीदते वक्त एक सवाल अक्सर परेशान करता है कि क्या स्टेबलाइजर भी जरूरी है? आजकल के मॉडर्न एसी में इनबिल्ट प्रोटेक्शन मिलता है, लेकिन हर घर के लिए यह फैसला एक जैसा नहीं होता। यहां जानिए सही विकल्प क्या है।
विज्ञापन
1 of 4
एसी के साथ स्टेबलाइजर लगवाएं या नहीं?
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
गर्मियों के आते ही एसी की डिमांड बढ़ जाती है। कई लोग एसी खरीदने के साथ-साथ स्टेबलाइजर भी खरीद लाते हैं। लेकिन एसी खरीदते समय कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या इसके साथ स्टेबलाइजर भी लगाना जरूरी है? अगर आप भी अपने घर में एसी लगाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है।
Trending Videos
2 of 4
क्या है स्टेबलाइजर का काम?
- फोटो : एआई जनरेटेड
क्या है स्टेबलाइजर का काम?
स्टेबलाइजर का काम वोल्टज को कंट्रोल करने का होता है। सीधे तौर पर कहें तो यह वोल्टेज में होने वाले उतार-चढ़ाव यानी फ्लक्चुएशन को कंट्रोल करता है। इससे एसी को स्थिर वोल्टेज मिलता है और फ्लक्चुएशन से होने वाले नुकसान से बचाता है। कई लोग घर में टीवी, फ्रीज या वाशिंग मशीन के लिए भी स्टेबलाइजर लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
कब जरूरी है स्टेबलाइजर?
- फोटो : एआई जनरेटेड
कब जरूरी है स्टेबलाइजर?
आजकल आने वाले ज्यादातर इन्वर्टर एसी में पहले से ही वोल्टेज प्रोटेक्शन सिस्टम मिलता है। ये एसी आमतौर पर 160 से 280 वोल्ट तक की रेंज में आराम से काम कर लेते हैं। इस तरह के एसी के साथ अलग से स्टेबलाइजर लगवाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
हालांकि, अगर आप नॉन-इन्वर्टर एसी लगवा रहे हैं तो आपको एक स्टेबलाइजर की जरूरत पड़ सकती है। यह इसलिए क्योंकि नॉन-इन्वर्टर एसी में इनबिल्ट स्टेबलाइजर नहीं होता।
एसी के साथ स्टेबलाइजर लगवाना उन लोगों के लिए भी जरूरी हो जाता है जिनके यहां वोल्टेज का फ्लक्चुएशन ज्यादा होता है। वोल्टज में उतार-चढ़ाव से एसी के कंपोनेंट (जैसे सर्किट बोर्ड और कंप्रेसर) के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।
4 of 4
क्या एसी से साथ लगवाना चाहिए स्टेबलाइजर?
- फोटो : एआई जनरेटेड
क्या एसी से साथ लगवाना चाहिए स्टेबलाइजर?
इस खबर में हमने आपके साथ वह सभी बातें साझा कीं जिसके वजह से एसी से साथ स्टेबलाइजर लगाना जरूरी हो जाता है।
अगर आप कोई भी नया एसी खरीद रहे हैं तो थोड़े अधिक पैसे खर्च कर स्टेबलाइजर जरूर लगवाएं। इससे एसी की लाइफ बढ़ेगी और आप कई तरह के झंझट से बच जाएंगे।
बाजार में एक अच्छे ब्रांड का स्टेबलाइजर 2,000 से 4,000 रुपये तक में आ जाता है।
ध्यान रखें कि स्टेबलाइजर का कॉयल कॉपर का हो तो ज्यादा बेहतर है। ये स्टेबलाइजर ज्यादा दिन तक चलते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।