आईफोन में 'Voicemail' फीचर आता है जो कॉल आने के बाद ऑडियो मैसेज रिकॉर्ड करने का विकल्प देता है। अगर आप भी iPhone चलाते हैं तो इसके नुकसान के बारे में भी जानते होंगे। भारत में अभी लोग इस फीचर से इतने परिचित नहीं हैं इसी वजह से कई बार कॉल के बाद वे ऑडियो मैसेज में "हेल्लो-हेल्लो" करते रह जाते हैं। उन्हें कई बार ऐसा लगता है कि सामने वाले ने फोन उठा लिया लेकिन शायद उनकी आवाज नहीं जा रही। अभी जितने भी आईफोन आते हैं उनमें 'Voicemail' फीचर कंपनी से ही इनेबल्ड आते हैं यानी पहले से ये सेटिंग ऑन होके आती है। ये फीचर फायदेमंद तो है लेकिन ज्यादातर लोग इस विकल्प को नहीं चाहते। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए इसको बंद करने का रास्ता बताने वाले हैं।
Voicemail Feature In iPhone: आईफोन में 'वॉइसमेल' फीचर से हो गए हैं परेशान? इस तरह बंद करें ये सेटिंग
How To Turn Off Voicemail iPhone: अगर आपको भी iPhone का Voicemail फीचर परेशान कर रहा है, आप लोगों की समझा-समझा के थक गए हैं तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हमने इस फीचर को डिसेबल यानी बंद करने की स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दी है।
iPhone में Voicemail क्या होता है?
आसान शब्दों में कहें तो Voicemail एक ऐसा सिस्टम है जो आपके फोन न उठाने पर कॉलर का ऑडियो मैसेज रिकॉर्ड कर लेता है। iPhone में मुख्य रूप से इसके दो शानदार रूप देखने को मिलते हैं:
1. विजुअल वॉइसमेल: यह एक ऐसा इंटरफेस है जहां आप अपने सभी वॉइसमैसेज की लिस्ट देख सकते हैं। आपको किसी सर्विस लाइन पर कॉल करने की जरूरत नहीं है। आप सीधे लिस्ट से किसी भी मैसेज को चुनकर प्ले कर सकते हैं, पढ़ सकते हैं या डिलीट कर सकते हैं।
2. लाइव वॉइसमेल: यह फीचर आईओएस 17 या उससे ऊपर के वर्जन के लिए उपलब्ध है। जब कोई कॉलर आपको वॉइसमैसेज छोड़ रहा होता है तो यह फीचर आपकी लॉक स्क्रीन पर रियल-टाइम में टेक्स्ट लिखकर दिखाता है कि कॉलर क्या बोल रहा है। इसे पढ़कर आप तय कर सकते हैं कि आपको बीच में कॉल उठानी है या नहीं।
इसके मुख्य फीचर्स और फायदे
आईफोन के वॉइसमेल में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं जो आपके कॉलिंग अनुभव को काफी आसान बना देते हैं। इसमें सबसे खास 'लाइव वॉइसमेल' है। इसके जरिए कॉलर जो भी बोल रहा है उसका रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्ट आप अपनी स्क्रीन पर लाइव पढ़ सकते हैं। अगर पढ़ते वक्त आपको लगे कि कॉल जरूरी है, तो आप उसे बीच में ही रिसीव भी कर सकते हैं। इन मैसेज को एक्सेस करना भी बेहद आसान है; आपको बस अपने 'फोन' एप के 'वॉइसमेल' टैब में जाना है। यहां से आप अपने सारे मैसेज सुन और मैनेज कर सकते हैं। प्राइवेसी और सुरक्षा के लिहाज से इसमें 'कॉल स्क्रीनिंग' का बेहतरीन फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से आप अनजान या स्पैम कॉल्स को सीधे वॉइसमेल पर भेज सकते हैं। साथ ही, आपको डेटा खोने की भी कोई चिंता नहीं होती क्योंकि आपके सभी जरूरी वॉइसमैसेज सुरक्षित रूप से आपके आईक्लाउड पर सेव हो जाते हैं।
iPhone में Voicemail बंद कैसे करें?
अगर आपको यह फीचर पसंद नहीं है या आप वॉइसमेल सर्विस का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो इसे बंद करने के कई तरीके हैं:
1. लाइव वॉइसमेल बंद करना (केवल ट्रांसक्रिप्शन बंद होगा):
सेटिंग्स > एप्स > फोन > लाइव वॉइसमेल में जाएं और इसे टॉगल ऑफ कर दें। ध्यान रहे, इससे सिर्फ स्क्रीन पर दिखने वाला लाइव टेक्स्ट बंद होगा, हो सकता है कि आपका टेलीकॉम ऑपरेटर अभी भी मैसेज रिकॉर्ड कर रहा हो।
2. कैरियर कोड का इस्तेमाल (पूरी तरह बंद करने के लिए):
अपने फोन एप का डायलर खोलें।
#004# डायल करें और कॉल बटन दबाएं। यह कॉल फॉरवर्डिंग और वॉइसमेल सर्विस को डिसेबल कर देता है।
3. टेलीकॉम कंपनी (कस्टमर केयर) से बात करें:
अगर आप वॉइसमेल सर्विस को जड़ से खत्म करना चाहते हैं तो अपने सर्विस प्रोवाइडर को कॉल करें और इसे हटाने की रिक्वेस्ट करें।
Airtel: 121
Jio: 198
Vi (Vodafone Idea): 199
क्या होगा जब सर्विस बंद हो जाएगी?
वॉइसमेल सर्विस पूरी तरह से बंद होने के बाद, अगर आप कॉल नहीं उठाते हैं तो कॉलर को कोई रिकॉर्डिंग सिस्टम सुनाई नहीं देगा। कॉल तब तक बजती रहेगी जब तक कि वो खुद न कट जाए या कॉलर को बिजी टोन न सुनाई दे।