{"_id":"69d609f461f9c8116b019837","slug":"bsnl-freedom-plan-returns-get-new-sim-unlimited-calls-2gb-daily-data-just-1-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSNL: मात्र 1 रुपये में सिम के साथ 30 दिन तक कॉल और डेटा फ्री, जानें कैसे उठाएं BSNL के इस खास प्लान का लाभ","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
BSNL: मात्र 1 रुपये में सिम के साथ 30 दिन तक कॉल और डेटा फ्री, जानें कैसे उठाएं BSNL के इस खास प्लान का लाभ
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:28 PM IST
विज्ञापन
सार
BSNL Freedom Plan 1 Rupee: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे होते टैरिफ के बीच BSNL अपना लोकप्रिय फ्रीडम प्लान वापस लाया है। जानिए इस प्लान के बारे में विस्तार से...
bsnl
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
BSNL free SIM card offer: बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों की मांग पर फ्रीडम प्लान को दोबारा लॉन्च किया है। यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर साबित हो सकता है, जो एक सस्ता सेकेंडरी सिम रखना चाहते हैं या बीएसएनएल के नेटवर्क की टेस्टिंग करना चाहते हैं। लेकिन ध्यान रहे, यह ऑफर सीमित समय के लिए ही उपलब्ध है। बीएसएनएल के इस वायरल 1 रुपये वाले फ्रीडम प्लान के तहत ग्राहकों को नया सिम कार्ड मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 30 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस और 2GB हाई-स्पीड डेली डेटा जैसे बंपर फायदे दिए जा रहे हैं। यह ऑफर 30 अप्रैल 2026 तक ही वैध है और इसे केवल ऑफलाइन स्टोर्स से ही लिया जा सकता है।
BSNL 1 rupee plan details: 1 रुपये वाले प्लान के फायदे
सिम कार्ड के साथ 30 दिनों की आजादी
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत है। इसमें मात्र एक रुपये खर्च करके आपको एक नया सिम कार्ड मिलता है। एक्टिवेशन के दिन से ही आपकी 30 दिनों की फ्री सेवा शुरू हो जाती है।
कॉलिंग, डेटा और एसएमएस का कॉम्बो
BSNL unlimited calling offer: ऑफर की आखिरी तारीख
अगर आप भी इस प्लान का लाभ उठाना चाहते हैं तो देर न करें। क्योंकि बीएसएनएल का ये विशेष फ्रीडम प्लान केवल 30 अप्रैल 2026 तक ही उपलब्ध है। इसके बाद कंपनी इस ऑफर को बंद कर सकती है या इसकी कीमतें बढ़ा सकती है।
How to get BSNL freedom plan: कैसे उठाएं इस ऑफर का लाभ?
यह ऑफर ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है, इसलिए आपको नीचे दिए गए तरीके को अपनाना होगा:
Trending Videos

- अनलिमिटेड कॉलिंग: पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क (लोकल या एसटीडी) पर मुफ्त बात कर सकते हैं।
- भरपूर डेटा: रोजाना 2GB डेटा मिलता है, जो सोशल मीडिया, यूट्यूब रील्स और ब्राउजिंग के लिए पर्याप्त है।
- एसएमएस की सुविधा: किसी भी नेटवर्क पर भेजने के लिए रोजाना 100 एसएमएस मुफ्त मिलेंगे।
BSNL unlimited calling offer: ऑफर की आखिरी तारीख
अगर आप भी इस प्लान का लाभ उठाना चाहते हैं तो देर न करें। क्योंकि बीएसएनएल का ये विशेष फ्रीडम प्लान केवल 30 अप्रैल 2026 तक ही उपलब्ध है। इसके बाद कंपनी इस ऑफर को बंद कर सकती है या इसकी कीमतें बढ़ा सकती है।
How to get BSNL freedom plan: कैसे उठाएं इस ऑफर का लाभ?
यह ऑफर ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है, इसलिए आपको नीचे दिए गए तरीके को अपनाना होगा:
- नजदीकी स्टोर जाएं: अपने पास के बीएसएनएल कस्टमर सर्विस सेंटर (CSC) या किसी अधिकृत रिटेलर दुकान पर जाएं।
- केवाईसी प्रक्रिया: अपना आधार कार्ड या पहचान पत्र ले जाएं और केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें।
- एक्टिवेशन: सिर्फ एक रुपये के भुगतान करने पर आपको सिम मिल जाएगा जिसमें फ्रीडम प्लान पहले से लोड होगा। फिर जैसे ही सिम एक्टिवेट होगा, आपको सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन