सब्सक्राइब करें

Gadgets Tips: इंडक्शन के गोल घेरे में छिपा है बिजली बचाने का राज, क्यों बर्तन को बिल्कुल बीच में रखना जरूरी?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 08 Apr 2026 07:12 AM IST
सार

Meaning of circle on induction stove: रसोई में गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के बीच इंडक्शन चूल्हा एक स्मार्ट विकल्प बनकर उभरा है, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि आपके सइंडक्शन के कांच पर बना वह गोल घेरा सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि बिजली वाली एक हाई-टेक इंजीनियरिंग हैं। 
 

विज्ञापन
Why Induction Cooktops Circular Markings? Reduce Your Electricity Bill
induction - फोटो : Adobe Stock
Induction stove electricity saving tips: इंडक्शन चूल्हे पर बना गोल घेरा असल में आपके कुकिंग जोन की सीमा है। इसे सही से न समझने पर न केवल आपका बिजली का बिल बढ़ सकता है, बल्कि कीमती इंडक्शन चूल्हा जल्दी खराब भी हो सकता है। इंडक्शन के ऊपर बना गोल घेरा सीधे उसके नीचे स्थित कॉपर कॉइल (Copper Coil) की पोजीशन को दर्शाता है। यह इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड का केंद्र होता है। अगर बर्तन इस घेरे के आकार का और बिल्कुल बीच में हो, तो ऊर्जा यानी की एनर्जी की बर्बादी नहीं होती, खाना जल्दी पकता है और इंडक्शन की उम्र बढ़ती है।
Trending Videos
Why Induction Cooktops Circular Markings? Reduce Your Electricity Bill
इंडक्शन कुकर - फोटो : एआई जनरेटेड
Induction stove copper coil technology: गोल घेरे की तकनीक और बिजली की बचत
इंडक्शन के कांच के ठीक नीचे तांबे या एल्युमीनियम की एक गोलाकार कॉइल होती है। जब आप स्विच ऑन करते हैं, तो मैग्नेटिक वेव्स इसी घेरे के भीतर सबसे ज्यादा सक्रिय होती हैं। अगर आपका बर्तन इस घेरे के बिल्कुल बीच में है, तो 90 प्रतिशत से ज्यादा ऊर्जा सीधे बर्तन को गर्म करने में लगती है। लेकिन अगर बर्तन घेरे से बहुत छोटा या बड़ा है, तो वह इंडक्शन को बर्तन सेंस करने में ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है, जिससे बिजली की खपत भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Induction Cooktops Circular Markings? Reduce Your Electricity Bill
induction cooking - फोटो : Adobe stock
Reduce electricity bill with induction: बिजली बिल और समय की बचत
जब आप घेरे के साइज के अनुसार बर्तन का चुनाव करते हैं, तो कुकिंग की रफ्तार तेज हो जाती है। साथ ही अगर खाना जल्दी पकेगा तो इसका मतलब है कि इंडक्शन कम देर चलेगा, जिससे इसका सीधा असर आपके बिजली के बिल पर पड़ेगा, यानी की बिल भी कम आएगा और खानी भी जल्दी पकेगा।
Why Induction Cooktops Circular Markings? Reduce Your Electricity Bill
induction cooking - फोटो : Adobe stock
इंडक्शन की सुरक्षा और लंबी उम्र
यह गोल घेरा इंडक्शन की मशीनरी को जलने से बचाता है। घेरे के नीचे लगे सेंसर्स यह भांप लेते हैं कि बर्तन सही जगह पर है या नहीं। अगर बर्तन गलत जगह रखा हो, तो मशीनरी (PCB और कॉइल) ओवरहीट हो सकती है, जिससे शॉर्ट सर्किट या कॉइल जलने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
Why Induction Cooktops Circular Markings? Reduce Your Electricity Bill
induction cooking - फोटो : Adobe stock
Benefits of using induction: इंडक्शन कुकटॉप इस्तेमाल करने के अन्य फायदे
  • बेहतरीन सुरक्षा: इंडक्शन में कोई खुली लौ नहीं होती, जिससे आग लगने या झुलसने का खतरा न के बराबर होता है।
  • ठंडी रसोई: यह केवल बर्तन को गर्म करता है, आसपास की हवा को नहीं। इससे गर्मी के मौसम में रसोई का तापमान नहीं बढ़ता।
  • सफाई में आसान: इसका फ्लैट ग्लास टॉप होता है, जिसे खाना पकाने के तुरंत बाद गीले कपड़े से साफ किया जा सकता है।
  • ऑटो-कट और टाइमर: इसमें आप टाइमर सेट कर सकते हैं, जिससे दूध उबलने या खाना जलने की चिंता खत्म हो जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed