{"_id":"69ef13668421b05aee004535","slug":"wrong-placement-of-cooler-effects-cooling-know-solutions-and-tips-2026-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cooler Problems: कूलर नहीं दे रहा ठंडी हवा... तो दिमाग न करें गर्म, आजमाएं ये काम के टिप्स","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Cooler Problems: कूलर नहीं दे रहा ठंडी हवा... तो दिमाग न करें गर्म, आजमाएं ये काम के टिप्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:12 PM IST
सार
Increase Cooling From Cooler: गर्मी के मौसम में अगर आपका कूलर ठंडी हवा नहीं दे रहा है, तो जरूरी नहीं कि मशीन में ही खराबी हो। कई बार गलत जगह और सेटिंग्स भी इसकी वजह बनती हैं। यहां बताए गए कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप कूलर की कूलिंग को बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कूलर से कूलिंग बढ़ाने के टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Cooler Cooling Tips: कई बार ऐसा होता है कि लोग कूलर तो महंगा वाला उठा लाते हैं, लेकिन वह कूलिंग ठीक नहीं दे पाता है। ऐसे में दिमाग गर्म होना लाजिम है। लेकिन समस्या हमेशा कूलर में नहीं होती, बल्कि कई बार घर में कूलर की गलत प्लेसमेंट और इस्तेमाल करने के तौर-तरीके भी खराब कूलिंग की वजह होते हैं। अगर कूलर को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो वह पूरे घर में ठंडक फैला सकता है। ऐसे में आपको दिमाग गर्म करने की जरूरत नहीं, बल्कि कुछ टिप्स अपनाने की जरूरत है। आइए जानते हैं...
Trending Videos
2 of 6
क्रॉस वेंटिलेशन बढ़ाएं
- फोटो : फ्लिपकार्ट
क्रॉस वेंटिलेशन बढ़ाएं
कूलर चलाते समय ये ध्यान दें कि जिस कमरे में कूलर चल रहा हो उसे पूरी तरह बंद न रखें। कूलर के लिए वेंटिलेशन बेहद जरूरी है, ताकि ताजी हवा अंदर आ सके। बंद कमरे में कूलर चलाने से उमस या चिपचिपाहट हो सकती है। इसलिए खिड़कियों को थोड़ा खुला छोड़ दें, ताकि गर्म और नमी से भरी हवा बाहर निकलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
एग्जॉस्ट फैन
- फोटो : एआई जनरेटेड
एग्जॉस्ट फैन कूलिंग बढ़ाने में करेगा मदद
अगर कमरे में एग्जॉस्ट फैन लगा है तो उसे ऑन कर दें। इससे ताजी हवा अंदर आएगी और नम हवा बाहर निकलती रहेगी। इससे कूलर की काम करने की क्षमता बढ़ जाएगी।
4 of 6
ऊपर की ओर सेट करें एयरफ्लो
- फोटो : Adobe stock
ऊपर की ओर सेट करें एयरफ्लो
कूलर से निकलने वाली हवा भारी होती है इसलिए बाहर निकलते ही नीचे की ओर बहने लगती है। हवा आपके शरीर पर सीधी लगे इसके लिए फैन के सामने वाले वेंट को थोड़ा ऊपर की तरफ सेट रखें। इससे कूलर से निकलने वाली हवा सीधी बहने लगेगी।
विज्ञापन
5 of 6
पानी में डालें बर्फ
- फोटो : Adobe stock
पानी में डालें बर्फ
कूलर के टैंक में ठंडा पानी या बर्फ के टुकड़े डालें, इससे हवा ठंडी हो जाती है। ऐसा करने पर हवा का तापमान 2-3 डिग्री तक कम हो जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X