सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Cooler: पीजी और रेंट में रहने वालों की पहली पसंद है ये कूलर, फेंकता है एसी जैसी ठंडी हवा, दाम भी बेहद कम

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Sun, 26 Apr 2026 05:21 PM IST
सार

Slim Tower Cooler: किराए या पीजी में रहने वाले बैचलर्स के लिए एसी लगवाना काफी मुश्किल होता है। एसी लगवाने का खर्च ज्यादा होता है और बिजली का बिल भी अधिक आता है। ऐसे में मार्केट में एक तरह का कूलर उपलब्ध है, जो ऐसे लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

विज्ञापन
tower cooler best option for pg rent room summer cooling guide
बैचलर्स के लिए बेस्ट है ये कूलर - फोटो : एआई जनरेटेड
गर्मियों में सभी लोग ठंडी हवा के लिए तरसते हैं। खासकर पीजी, हॉस्टल या किराए के घर में रहने वाले लोगों के लिए यह और भी मुश्किल होता है, क्योंकि वे एसी का महंगा खर्च अफोर्ड नहीं कर पाते। AC लगाना हर जगह संभव भी नहीं होता और बड़े कूलर ज्यादा जगह लेते हैं। ऐसे में मार्केट में एक खास डिजाइन का कूलर उपलब्ध है जो ऐसे लोगों के लिए एक प्रैक्टिकल और सुविधाजनक विकल्प पेश करता है।
Trending Videos
tower cooler best option for pg rent room summer cooling guide
टॉवर कूलर - फोटो : फ्लिपकार्ट
क्या है ये खास तरह का कूलर?
यहां हम किसी महंगे या बड़े कूलर की बात नहीं कर रहे, बल्कि आपको अफोर्डेबल टावर कूलर के बारे में बता रहे हैं। इस तरह के कूलर लंबे और पतले डिजाइन में आते हैं और कमरे में बेहद कम जगह लेते हैं। इन्हें खास तौर पर छोटे कमरों और सीमित जगह वाले घरों के लिए डिजाइन किया गया है। इनकी वर्किंग एक साधारण कूलर जैसी होती है, लेकिन पतले डिजाइन के वजह से इनमें ब्लेड फैन नहीं बल्कि ब्लोअर लगा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tower cooler best option for pg rent room summer cooling guide
बैचलर्स की पहली पसंद - फोटो : फ्लिपकार्ट
क्यों बन रहे हैं लोगों की पहली पसंद?
टावर कूलर का सबसे बड़ा फायदा उनका कॉम्पैक्ट डिजाइन है, जो छोटे कमरों में आसानी से फिट हो जाता है। इन्हें एक कोने में रखा जा सकता है, जिससे ज्यादा जगह नहीं घिरती। साथ ही ये हल्के होते हैं, इसलिए जरूरत पड़ने पर इन्हें एक कमरे से दूसरे कमरे में आसानी से ले जाया जा सकता है।
tower cooler best option for pg rent room summer cooling guide
बहुत कम है बिजली की खपत - फोटो : फ्लिपकार्ट
बहुत कम है बिजली की खपत
बिजली की कम खपत भी इनका बड़ा प्लस पॉइंट है। ये एक 100 वॉट के पंखे के बराबर बिजली खाते हैं, इसलिए इन्हें चलाने वालों को बिजली बिल बढ़ने की टेंशन भी नहीं होती। इसके अलावा, इनमें किसी तरह का इंस्टॉलेशन नहीं करना पड़ता, बस पानी भरें, प्लग लगाएं और ठंडी हवा का मजा लें।
विज्ञापन
tower cooler best option for pg rent room summer cooling guide
स्मॉल टॉवर कूलर - फोटो : Freepik
किन लोगों के लिए हैं सबसे ज्यादा फायदेमंद?
टावर कूलर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हैं, जो पीजी, हॉस्टल या किराए के छोटे कमरों में रहते हैं। स्टूडेंट्स, जॉब करने वाले लोग और कम बजट में बेहतर कूलिंग चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रहे हैं।

कहां से खरीद सकते हैं टावर कूलर?
टावर कूलर आपको ऑफलाइन मार्केट के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Flipkart और Amazon पर आसानी से मिल जाएंगे। इनकी कीमत आमतौर पर 5,000 से 8,000 रुपये के बीच होती है, जो इन्हें बजट फ्रेंडली बनाती है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed