{"_id":"69edfc050e2f88041c0dbb16","slug":"tower-cooler-best-option-for-pg-rent-room-summer-cooling-guide-2026-04-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cooler: पीजी और रेंट में रहने वालों की पहली पसंद है ये कूलर, फेंकता है एसी जैसी ठंडी हवा, दाम भी बेहद कम","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Cooler: पीजी और रेंट में रहने वालों की पहली पसंद है ये कूलर, फेंकता है एसी जैसी ठंडी हवा, दाम भी बेहद कम
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Sun, 26 Apr 2026 05:21 PM IST
सार
Slim Tower Cooler: किराए या पीजी में रहने वाले बैचलर्स के लिए एसी लगवाना काफी मुश्किल होता है। एसी लगवाने का खर्च ज्यादा होता है और बिजली का बिल भी अधिक आता है। ऐसे में मार्केट में एक तरह का कूलर उपलब्ध है, जो ऐसे लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
विज्ञापन
बैचलर्स के लिए बेस्ट है ये कूलर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों में सभी लोग ठंडी हवा के लिए तरसते हैं। खासकर पीजी, हॉस्टल या किराए के घर में रहने वाले लोगों के लिए यह और भी मुश्किल होता है, क्योंकि वे एसी का महंगा खर्च अफोर्ड नहीं कर पाते। AC लगाना हर जगह संभव भी नहीं होता और बड़े कूलर ज्यादा जगह लेते हैं। ऐसे में मार्केट में एक खास डिजाइन का कूलर उपलब्ध है जो ऐसे लोगों के लिए एक प्रैक्टिकल और सुविधाजनक विकल्प पेश करता है।
Trending Videos
टॉवर कूलर
- फोटो : फ्लिपकार्ट
क्या है ये खास तरह का कूलर?
यहां हम किसी महंगे या बड़े कूलर की बात नहीं कर रहे, बल्कि आपको अफोर्डेबल टावर कूलर के बारे में बता रहे हैं। इस तरह के कूलर लंबे और पतले डिजाइन में आते हैं और कमरे में बेहद कम जगह लेते हैं। इन्हें खास तौर पर छोटे कमरों और सीमित जगह वाले घरों के लिए डिजाइन किया गया है। इनकी वर्किंग एक साधारण कूलर जैसी होती है, लेकिन पतले डिजाइन के वजह से इनमें ब्लेड फैन नहीं बल्कि ब्लोअर लगा होता है।

बैचलर्स की पहली पसंद
- फोटो : फ्लिपकार्ट
क्यों बन रहे हैं लोगों की पहली पसंद?
टावर कूलर का सबसे बड़ा फायदा उनका कॉम्पैक्ट डिजाइन है, जो छोटे कमरों में आसानी से फिट हो जाता है। इन्हें एक कोने में रखा जा सकता है, जिससे ज्यादा जगह नहीं घिरती। साथ ही ये हल्के होते हैं, इसलिए जरूरत पड़ने पर इन्हें एक कमरे से दूसरे कमरे में आसानी से ले जाया जा सकता है।

बहुत कम है बिजली की खपत
- फोटो : फ्लिपकार्ट
बहुत कम है बिजली की खपत
बिजली की कम खपत भी इनका बड़ा प्लस पॉइंट है। ये एक 100 वॉट के पंखे के बराबर बिजली खाते हैं, इसलिए इन्हें चलाने वालों को बिजली बिल बढ़ने की टेंशन भी नहीं होती। इसके अलावा, इनमें किसी तरह का इंस्टॉलेशन नहीं करना पड़ता, बस पानी भरें, प्लग लगाएं और ठंडी हवा का मजा लें।

स्मॉल टॉवर कूलर
- फोटो : Freepik
किन लोगों के लिए हैं सबसे ज्यादा फायदेमंद?
टावर कूलर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हैं, जो पीजी, हॉस्टल या किराए के छोटे कमरों में रहते हैं। स्टूडेंट्स, जॉब करने वाले लोग और कम बजट में बेहतर कूलिंग चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रहे हैं।
कहां से खरीद सकते हैं टावर कूलर?
टावर कूलर आपको ऑफलाइन मार्केट के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Flipkart और Amazon पर आसानी से मिल जाएंगे। इनकी कीमत आमतौर पर 5,000 से 8,000 रुपये के बीच होती है, जो इन्हें बजट फ्रेंडली बनाती है।

कमेंट
कमेंट X