{"_id":"69eee7f75fba107305089868","slug":"gmail-storage-trap-how-jio-airtel-s-free-google-one-offer-could-block-your-emails-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alert: रिचार्ज प्लान का फ्री ऑफर पड़ सकता है भारी, कहीं बंद न हो जाएं आपके जरूरी ईमेल्स? जानें कैसे बचें","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Alert: रिचार्ज प्लान का फ्री ऑफर पड़ सकता है भारी, कहीं बंद न हो जाएं आपके जरूरी ईमेल्स? जानें कैसे बचें
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार
Google One Free Storage Issue: आजकल रिचार्ज कराते समय टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को तमाम प्लान्स देते हैं। जिसके लालच में आकर लोग रिचार्ज तो कर लेते हैं, लेकिन यह उनके लिए कितनी खतरनाक साबित हो सकती है, इस बात का उन्हें अंदाजा भी नहीं रहता। खासकर जीयो और एयरटेल के यूजर्स। जो फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलने पर अपनी सारी फोटो और वीडियो गूगल फोटोस पर बैकअप कर रहे, इस लेख में समझें ये करना यूजर्स के लिए कितना खतरनाक हो सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Gmail Account Block Reason: गूगल की पॉलिसी के अनुसार, जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज एक ही 15GB तक ही फ्री स्टोरेज को साझा करते हैं। जब टेलिकॉम कंपनी का ऑफर खत्म होता है, तो आपका एक्स्ट्रा डेटा (जैसे 100GB या 1TB) वहीं रहता है, लेकिन आप अपनी फ्री लिमिट (15GB) को पार कर चुके होते हैं। इसका नतीजा यह निकलता है कि गूगल आपकी सर्विस को ओवर कोटा की वजह से फ्रीज कर सकता है।
अक्सर देखा गया है कि जैसे ही स्टोरेज फुल होती है, सबसे पहले नए ईमेल आना बंद हो जाते हैं। इससे समस्या यह आती है कि अगर बैंक अकाउंट, ऑफिस या कोई जरूरी सर्विस उसी ईमेल से जुड़ी होती है, तो ओटीपी (OTP) या जरूरी सूचनाएं नहीं मिल पाती। इसके बाद अक्सर यूजर्स Google Photos में ऑटो बैकअप भी ऑन रखते हैं। इससे फोन की हर छोटी-बड़ी फोटो क्लाउड पर सेव हो जाती है। जब फ्री ऑफर खत्म होता है, तो हजारों फोटो को एक साथ डिलीट करना या उन्हें कहीं और ट्रांसफर करना एक सिरदर्द बन सकता है।
महंगे सब्सक्रिप्शन की मजबूरी
ऐसे में ऑफर खत्म होने के बाद अपना डेटा बचाने के लिए आपके पास केवल दो रास्ते बचते हैं, या तो आप हर महीने मोटी रकम देकर गूगज वन का सब्सक्रिप्शन लें, या फिर हफ्तों लगाकर अपना डेटा क्लीन करें। लेकिन अगर आप भी इस समस्याओं से परेशान हैं, तो इन तरीकों को अपना सकते हैं...
ऑटो बैकअप बंद करें: केवल उन्हीं फोटो को अपलोड करें जो बहुत जरूरी हों।
स्टोरेज मैनेजमेंट: समय-समय पर Google One एप के जरिए बड़े वीडियो यानी जिसमें ज्यादा स्टोरेज हो और गैर-जरूरी फाइल्स को डिलीट करते रहें।
ऑफलाइन बैकअप: भारी डेटा और वीडियो के लिए हार्ड ड्राइव या पेनड्राइव का इस्तेमाल करें, पूरी तरह क्लाउड पर निर्भर न रहें।
हालांकि एक्सपर्ट्स कहते हैं कि फ्री स्टोरेज सुविधा बुरी नहीं है, लेकिन बिना प्लानिंग के इसका इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है। अगर आपने समय रहते डेटा मैनेज नहीं किया, तो आपका Gmail अकाउंट पूरी तरह ब्लॉक भी हो सकता है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X