सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Cooler Problems: कूलर नहीं दे रहा ठंडी हवा... तो दिमाग न करें गर्म, आजमाएं ये काम के टिप्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Mon, 27 Apr 2026 01:12 PM IST
सार

Increase Cooling From Cooler: गर्मी के मौसम में अगर आपका कूलर ठंडी हवा नहीं दे रहा है, तो जरूरी नहीं कि मशीन में ही खराबी हो। कई बार गलत जगह और सेटिंग्स भी इसकी वजह बनती हैं। यहां बताए गए कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप कूलर की कूलिंग को बेहतर बना सकते हैं।

विज्ञापन
wrong placement of cooler effects cooling know solutions and tips
कूलर से कूलिंग बढ़ाने के टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड
Cooler Cooling Tips: कई बार ऐसा होता है कि लोग कूलर तो महंगा वाला उठा लाते हैं, लेकिन वह कूलिंग ठीक नहीं दे पाता है। ऐसे में दिमाग गर्म होना लाजिम है। लेकिन समस्या हमेशा कूलर में नहीं होती, बल्कि कई बार घर में कूलर की गलत प्लेसमेंट और इस्तेमाल करने के तौर-तरीके भी खराब कूलिंग की वजह होते हैं। अगर कूलर को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो वह पूरे घर में ठंडक फैला सकता है। ऐसे में आपको दिमाग गर्म करने की जरूरत नहीं, बल्कि कुछ टिप्स अपनाने की जरूरत है। आइए जानते हैं...
Trending Videos
wrong placement of cooler effects cooling know solutions and tips
क्रॉस वेंटिलेशन बढ़ाएं - फोटो : फ्लिपकार्ट
क्रॉस वेंटिलेशन बढ़ाएं
कूलर चलाते समय ये ध्यान दें कि जिस कमरे में कूलर चल रहा हो उसे पूरी तरह बंद न रखें। कूलर के लिए वेंटिलेशन बेहद जरूरी है, ताकि ताजी हवा अंदर आ सके। बंद कमरे में कूलर चलाने से उमस या चिपचिपाहट हो सकती है। इसलिए खिड़कियों को थोड़ा खुला छोड़ दें, ताकि गर्म और नमी से भरी हवा बाहर निकलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
wrong placement of cooler effects cooling know solutions and tips
एग्जॉस्ट फैन - फोटो : एआई जनरेटेड
एग्जॉस्ट फैन कूलिंग बढ़ाने में करेगा मदद
अगर कमरे में एग्जॉस्ट फैन लगा है तो उसे ऑन कर दें। इससे ताजी हवा अंदर आएगी और नम हवा बाहर निकलती रहेगी। इससे कूलर की काम करने की क्षमता बढ़ जाएगी।
wrong placement of cooler effects cooling know solutions and tips
ऊपर की ओर सेट करें एयरफ्लो - फोटो : Adobe stock
ऊपर की ओर सेट करें एयरफ्लो
कूलर से निकलने वाली हवा भारी होती है इसलिए बाहर निकलते ही नीचे की ओर बहने लगती है। हवा आपके शरीर पर सीधी लगे इसके लिए फैन के सामने वाले वेंट को थोड़ा ऊपर की तरफ सेट रखें। इससे कूलर से निकलने वाली हवा सीधी बहने लगेगी।
विज्ञापन
wrong placement of cooler effects cooling know solutions and tips
पानी में डालें बर्फ - फोटो : Adobe stock
पानी में डालें बर्फ
कूलर के टैंक में ठंडा पानी या बर्फ के टुकड़े डालें, इससे हवा ठंडी हो जाती है। ऐसा करने पर हवा का तापमान 2-3 डिग्री तक कम हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed