{"_id":"5c63ed12bdec224bc356f495","slug":"you-have-to-right-to-take-deleivery-charges-from-lpg-gas-company-if-you-pick-cylinder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: एजेंसी जाकर खुद लीजिए गैस सिलेंडर, कंपनी आपको देगी पैसा","category":{"title":"Tip of the Day","title_hn":"टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
काम की खबर: एजेंसी जाकर खुद लीजिए गैस सिलेंडर, कंपनी आपको देगी पैसा
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Wed, 13 Feb 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
LPG CYLINDER
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आराम हम सभी को पसंद है लेकिन सभी लोग ये भी जानते हैं कि आराम हराम है। आप में से अधिकतर लोगों के घर पर एलपीजी गैस सिलेंडर होगा और अधिकतर लोग सिलेंडर की होम डिलीवरी करवाते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आप खुद एजेंसी जाकर गैस सिलेंडर लेते हैं तो एजेंसी आपको पैसे देगी। जी हां, यह सच है तो आइए जानते हैं कि एजेंसी आपको कितने पैसे देगी।
2 of 4
LPG cylinder
सबसे पहले आपको बता दें कि इसके लिए बकायदा एक नियम है और इस नियम के तहत गैस एजेंसी आपको पैसे देगी। इसके लिए वह मना नहीं कर सकती। दरअसल एलपीजी गैसे की होम डिलीवरी के लिए एक राशि पहले से तय होती है जिसके बदले गैस एजेंसियां आपको घर पर फ्री में सिलेंडर की डिलीवरी देती हैं।
3 of 4
lpg
और यदि आप एजेंसी के गोडाउन जाकर सिलेंडर ले लेते हैं तो डिलीवरी के लिए तय राशि एजेंसी आपको देगी। अब सवाल यह है कि एजेंसी आपको कितनी राशि देगी तो इसका जवाब यह है कि डिलीवरी चार्ज के रूप में 19 रुपये 50 पैसे सिलेंडर की कीमत में जुड़े होते हैं जिसे आप एजेंसी से ले सकते हैं। यदि कोई एजेंसी इस पैसे को देने से मना करती है तो क्या करें। अगली स्लाइड में जानें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
LPG cylinder
हो सकता है कि आपके गैस सिलेंडर की एजेंसी वाला आपको पैसे देने से मना कर दे तो ऐसी स्थिति में आप 18002333555 पर शिकायत कर सकते हैं। डिलीवरी चार्ज के अलावा आपको बता दें कि यदि आपके सिलेंडर का रेग्युलेटर खराब हो गया है तो आप एजेंसी जाकर इसे फ्री में बदल सकते हैं। यह आपका अधिकार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।