अक्सर वीडियो, ऑडियो या किसी फाइल को एक्सेस करते समय हम mp3 और mp4 फाइल फॉर्मेट को देखते हैं। ऐसे में आप लोगों के मन में ये सवाल जरूर उठा होगा कि आखिर mp3 और mp4 क्या होते हैं? और इनके बीच का अंतर क्या है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। MP3 MPEG Audio Layer III से बना होता है। इसका फुल फॉर्म Moving Picture Experts Group Audio Layer III होता है। इसी वजह से इसका नाम MP3 रखा गया है। वहीं बात अगर MP4 की करें, तो ये MPEG-4 AVC से बना है। इसका फुल फॉर्म Moving Picture Experts Group 4 है। वहीं AVC का फुल फॉर्म Advance Video Coding होता है। इन्हें ही mp3 और mp4 के नाम से जाना जाता है। हालांकि, ये दोनों एक दूसरे से काफी अलग होते हैं। आइए जानते हैं इनके बीच के खास अंतर के बारे में?
Trivia: क्या आपको पता है mp3 और mp4 के बीच का अंतर? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:42 PM IST
विज्ञापन
