व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज के समय में लगभग हर कोई बहुत ही आसानी से कर रहा है। आधुनिक युग में व्हाट्सएप लोगों के दिनचर्या का एक अहम हिस्सा बन गया है। छोटे-छोटे कामों से लेकर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और दफ्तर के लोगों के अलावा आप स्कूल और कॉलेज के टीचरों और प्रोफेसर्स से भी व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़ सकते हैं। मगर भारत में डिजिटल साक्षरता की कमी होने की वजह से कई सारे लोग अक्सर साइबर क्राइम के शिकार हो जाते हैं। ऐसे ही आजकल व्हाट्सएप के नाम पर एक स्कैम तेजी से किया जा रहा है, जिसमें लोग आप से व्हाट्सएप के जरिए आपकी व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ बैंकिंग से जुड़ी कई सारी जानकारियां तक चुरा लेते हैं। इसके बाद आपको आर्थिक रूप से नुकसान तक पहुंचाया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको व्हाट्सएप पर चल रहे इस ठगी से बचने के उपाय बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
{"_id":"61d415e6527c1d47cf26976d","slug":"whatsapp-scam-how-to-avoid-whatsapp-scam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Whatsapp Scam: कहीं व्हाट्सएप पर आप भी तो नहीं करते ये तीन गलतियां? हो सकते हैं ठगी का शिकार, जानें कैसे बचें","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नोलॉजी","slug":"technology"}}
Whatsapp Scam: कहीं व्हाट्सएप पर आप भी तो नहीं करते ये तीन गलतियां? हो सकते हैं ठगी का शिकार, जानें कैसे बचें
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 04 Jan 2022 03:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels
जालसाज ऐसे लगाते हैं चूना
- आजकल नए साल के नाम पर कुछ शातिर ठग अन्य लोगों को एक लिंक भेज रहे हैं, जिसमें लिखा होता है कि आप नए साल के मौके पर मंहगे और कीमती गिफ्ट जीत गए हैं। इसको पढ़ने के बाद कई सारे लोग लिंक पर क्लिक कर देते हैं। जहां पर उनसे एक सर्वे के नाम पर उनकी सारी जानकारी ले लेते हैं। जैसे आपका नाम, जन्मतिथि, पता और बैंक खाते की जानकारी। ये सब मिलने के बाद ये शातिर ठग आपके बैंक खाते में आसानी से सेंध मार सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इससे बचने के लिए अपनाएं ये रास्ते:-
- अगर आपको कोई ऐसा लिंक आता है, जिस पर आपको लालच दिया जाता है या किसी लॉटरी जितने जैसी बात कही जाती हैं, तो इसे खोलने से बचें और ऐसे लोगों को ब्लॉक कर दें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
- लिंक पर क्लिक इसलिए भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि कई बार वो रिमोट ऐप आपके फोन में डाउनलोड कराकर आपको लूट लेते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- जिस व्हाट्सएप मैसेज के लिंक वाले यूआरएल में आरयू लिखा हो उसे कभी गलती से भी न खोले। ऐसे लिंक आपके बैंक खाते को खाली कर सकते हैं।
