फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: टाइम लिमिट खत्म होने के बाद भी आप डिलीट कर सकते हैं व्हाट्सएप मैसेज, जानिए क्या है ट्रिक

Mon, 18 Oct 2021 10:32 AM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 18 Oct 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
Whatsapp tips and tricks how to delete whatsapp message after time limit is over know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कई मर्तबा हम गलती से व्हाट्सएप पर किसी दूसरे व्यक्ति को गलत मैसेज भेज देते हैं। वहीं व्हाट्सएप पर मौजूद Delete for everyone फीचर हमको उस मैसेज को डिलीट करने की सुविधा देता है। हालांकि इस फीचर की टाइम लिमिट केवल 1 घंटे की होती है। अगर आप किसी को गलती से कोई मैसेज भेज दिए हैं, तो आप उसको केवल 1 घंटे के भीतर ही Delete for Everyone कर सकते हैं। एक घंटे के बाद वह मैसेज आपके एंड से ही डिलीट होगा। आप उसे दूसरे व्यक्ति के फोन से डिलीट नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी खास ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप टाइम लिमिट के बाद भी व्हाट्सएप मैसेज को डिलीट कर सकते हैं। ये प्रक्रिया काफी आसान है। आगे हम आपको कुछ स्टेप्स के  बारे में बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप दूसरे व्यक्ति के व्हाट्सएप पर गलती से भेजे  गए मैसेज को टाइम लिमिट खत्म होने के बाद भी डिलीट कर सकते हैं।

Whatsapp tips and tricks how to delete whatsapp message after time limit is over know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप टाइम लिमिट ओवर होने के बाद भी डिलीट कर सकते हैं व्हाट्सएप मैसेज

  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने व्हाट्सएप अकाउंट को खोल कर उस चैट पर जाना होगा, जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं।
  • आपके द्वारा भेजे गए उस मैसेज की तारीख और समय को नोट करें।
  • इस प्रक्रिया को करने के बाद अपने मोबाइल डेटा और वाईफाई को बंद कर लें। इसके अलावा अपने फोन पर फ्लाइट मोड को इनेबल कर दें। 
Whatsapp tips and tricks how to delete whatsapp message after time limit is over know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • अब आपको सेटिंग में जाकर एप्स में जाना होगा। वहां पर व्हाट्सएप का चयन करें और Force close के ऑप्शन पर आपको टैप करना है।
  • इसे करने के बाद अपने मोबाइल की फोन और तारीख को बदल दें और use network provided time को  बंद करें।
  • इसके बाद आपको अपने फोन में उस तारीख और समय को दर्ज करना है, जो कि मैसेज भेजते वक्त 1 घंटे के भीतर का हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Whatsapp tips and tricks how to delete whatsapp message after time limit is over know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • इसे करने के बाद आपको अपना व्हाट्सएप चैट खोलना है। मैसेज पर थोड़ी दैर टैप करने के बाद आपके सामने Delete for everyone का ऑप्शन आएगा।
  • उस पर क्लिक करके आप उस मैसेज को दोनों एंड से डिलीट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Whatsapp tips and tricks how to delete whatsapp message after time limit is over know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • इसे करने के बाद आप दोबारा अपने फोन की सेटिंग पहले जैसी कर दें।
  • इस ट्रिक की मदद से आप आसानी से कभी भी गलती से  किसी दूसरे को भेजे गए मैसेज को टाइम लिमिट खत्म होने के बाद भी आसानी से डिलीट कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed