सब्सक्राइब करें

WhatsApp Tips: अब अलग-अलग भाषाओं में भी चला सकते हैं व्हाट्सएप, यहां जानिए इसकी आसान प्रक्रिया

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 04 Jan 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Tips How to change WhatsApp language know step by step process
व्हाट्सएप की भाषा कैसे बदलें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में आज व्हाट्सएप के करोड़ों यूजर्स हैं। शुरू से ही इसे काफी लोकप्रियता मिली है। यही वजह है कि व्हाट्सएप समय समय पर अपने यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने का लिए नय नय फीचर्स लाता रहता है। करोड़ों लोग अपने पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। इंस्टेंट मेसेजिंग की सुविधा देने वाले इस ऐप ने लोगों के कई काम आसान कर दिए हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि व्हाट्सएप को केवल अंग्रेजी भाषा में ही नहीं बल्कि इसेक अलावा भी कई अन्य भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है। यही वजह है कि आज विश्व भर में लोग इसे इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके लिए भी अंग्रेजी भाषा सुविधापूर्ण नहीं है और आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इसकी भाषा को बदलकर कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

Trending Videos
WhatsApp Tips How to change WhatsApp language know step by step process
व्हाट्सएप की भाषा कैसे बदलें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

व्हाट्सएप की भाषा को बदलना बेहद आसान है, इसके लिए बस आपको ये आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। इसकी भाषा को बदलने के लिए आपके पास दो तरीके होते हैं। पहले तरीके के तहत यूजर्स को स्मार्टफोन की भाषा को बदलना होगा। क्योंकि वॉट्सऐप आपके फोन की डिफॉल्ट भाषा के अनुसार ही कंवर्ट हो जाता है। इसलिए आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर लैंग्वेज को अपनी पसंदीदा भाषा में बदल सकते हैं। जिससे आपका व्हाट्सएप भी उसी भाषा में बदल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp Tips How to change WhatsApp language know step by step process
व्हाट्सएप की भाषा कैसे बदलें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

वहीं दूसरे तरीके की बात करें तो इसके लिए आपको वॉट्सऐप के अंदर मौजूद सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद ड्रॉपआउट मेन्यू में चैट्स पर टैप करके  ऐप लैंग्वेज पर सेलेक्ट करें। अब आप अपने अनुसार को किसी भी लैंग्वेज को चुक सकते हैं।

WhatsApp Tips How to change WhatsApp language know step by step process
व्हाट्सएप की भाषा कैसे बदलें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

आईफोन और एंड्रॉयड फोन यूजर्स ऐसे बदल सकते हैं भाषा 

  • अगर आप एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो इसमें लैंग्वेज दबलने के लिए आपको फोन की सेटिंग्स में जाना होगा। यहां लैंग्वेज और इनपुट पर पहुंच जाएं। यहां आपको अलग अलग भाषा नजर आएगी। आपको एड लैंग्वेज पर टैप करके अपनी भाषा सेलेक्ट कर लेनी है। 
विज्ञापन
WhatsApp Tips How to change WhatsApp language know step by step process
व्हाट्सएप की भाषा कैसे बदलें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • वहीं आईफोन यूजर्स भाषा बदलने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर जनरल में जाएं। इसके बाद लैंग्वेज एंड रीजन पर क्लिक कर के आईफोन लैंग्वेज का विकल्प को चुनें। इसके बाद आप भाषा सेलेक्ट करें चेंज कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed