सब्सक्राइब करें

AC Tips: 3 स्टार या 5 स्टार कौन सा एसी खरीदना चाहिए? यहां समझें दोनों के बीच क्या है अंतर

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 06:11 PM IST
सार

गर्मी बढ़ते ही एसी खरीदने का सवाल हर घर में उठता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत चुनाव आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है? जानिए 3 स्टार और 5 स्टार एसी में ऐसा क्या फर्क है जो आपके हजारों रुपये बचा सकता है।

विज्ञापन
3 Star vs 5 Star AC: Which AC You Should Buy For Maximum Savings
3 Star Vs 5 Star AC Difference - फोटो : AI

गर्मियों के सीजन में एसी की खूब सेल होती है। हालांकि, एसी खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि 3 स्टार एसी लें या 5 स्टार। कई लोग सिर्फ कीमत देखकर फैसला कर लेते हैं, जबकि असली फर्क बिजली की खपत और लंबे समय की बचत में छुपा होता है। स्टार रेटिंग इस बारे में बताती है कि एसी कितनी बिजली खर्च करेगा और वह कितना एनर्जी एफिशिएंट है। एसी की स्टार रेटिंग जितनी ज्यादा होती है, उतनी कम बिजली खपत होती है। सही एसी का चुनाव करना आपकी जेब और आराम दोनों के लिए जरूरी होता है। इसलिए खरीदारी से पहले इस्तेमाल के घंटे और जरूरत को समझकर ही 3 स्टार और 5 स्टार रेटिंग एसी की खरीदारी करें। 

Trending Videos
3 Star vs 5 Star AC: Which AC You Should Buy For Maximum Savings
AC Tips - फोटो : Freepik

अगर आप रोजाना 4 से 5 घंटे ही एसी चलाते हैं, तो 3 स्टार एसी आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकता है। इसकी कीमत 5 स्टार रेटिंग वाले एसी की तुलना में कम होती है और कम इस्तेमाल में बिजली बिल पर ज्यादा असर नहीं पड़ता। छोटे परिवार या ऐसे लोग जो सिर्फ रात में एसी चलाते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
3 Star vs 5 Star AC: Which AC You Should Buy For Maximum Savings
AC Tips - फोटो : Freepik

वहीं अगर आपका दिन में 8 से 10 घंटे या उससे ज्यादा समय तक एसी चलाते हैं, तो 5 स्टार एसी लेना ज्यादा समझदारी है। यह शुरुआत में महंगा जरूर होता है, लेकिन लंबे समय में बिजली की बचत करके अपनी कीमत वसूल कर देता है। अगर आप एसी का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो इसे खरीद सकते हैं। 

3 Star vs 5 Star AC: Which AC You Should Buy For Maximum Savings
AC Tips - फोटो : Freepik

5 स्टार रेटिंग वाले एसी में आपको कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। ये एसी आमतौर पर बेहतर तकनीक और इन्वर्टर सिस्टम के साथ आते हैं। इस कारण कूलिंग ज्यादा स्थिर और प्रभावी रहती है। अगर आप लंबे समय के लिए सोच रहे हैं, तो यह विकल्प ज्यादा फायदेमंद रहता है।

विज्ञापन
3 Star vs 5 Star AC: Which AC You Should Buy For Maximum Savings
AC Tips - फोटो : Freepik

इस बात पर ध्यान दें कि सही एसी का चुनाव आपके इस्तेमाल और बजट पर निर्भर करता है। कम उपयोग के लिए 3 स्टार एसी ठीक है, लेकिन ज्यादा उपयोग के लिए 5 स्टार एसी बेहतर रहेगा। खरीदने से पहले कमरे का साइज, बिजली खर्च और रोजाना उपयोग जरूर ध्यान में रखें। सही फैसला आपको आराम के साथ-साथ हर महीने के बिजली बिल में भी राहत देगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed