Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Jet Fuel Prices Hike Will Air Travel Become Expensive in India Check details in Hindi
{"_id":"69ccbd149835b058ad073d6f","slug":"jet-fuel-prices-hike-will-air-travel-become-expensive-in-india-check-details-in-hindi-2026-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jet Fuel Price: क्या दोगुना हुई जेट फ्यूल की कीमत? किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले यहां जानें सच","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Jet Fuel Price: क्या दोगुना हुई जेट फ्यूल की कीमत? किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले यहां जानें सच
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:10 PM IST
सार
Air Turbine Fuel: अप्रैल महीने की शुरुआत होते ही आपने आज सुबह से ऐसी खबरों के बारे में सुना होगा जिनमें जेट फ्यूल की कीमतों में घरेलू उड़ानों के लिए लगभग 115 प्रतिशत और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए करीब 107 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जैसी बातें होंगी? पर सरकार ने साफ कर दिया है कि ये सच नहीं है और जेट फ्यूल में 115% नहीं बल्कि, 8.5% की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
1 of 5
सरकार ने बताया कितने बढ़े हैं जेट फ्यूल के दाम।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
Jet Fule New Price For Domestic Flight: इस बात से इंकार करना मुश्किल है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब सीधे आम आदमी की जेब पड़ता हुआ नजर आ रहा है। दुनिया भर में एलपीजी गैस सिलिंडर से लेकर पेट्रोल-डीजल की कमी साफ देखी जा रही है।
इसी बीच आज सुबह से एक खबर खूब चली जिसमें ये कहा गया कि जेट फ्यूल की कीमतों में दोगुना बढ़ोतरी हुई है जिससे हवाई यात्रा महंगी हो सकती है, लेकिन अब सरकार ने इस पर साफ कर दिया है कि ऐसा नहीं है। चलिए जानते हैं आखिर जेट फ्यूल की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है और सरकार ने इसको लेकर क्या कहा है...
Trending Videos
2 of 5
सरकार ने बताया कितने बढ़े हैं जेट फ्यूल के दाम।
- फोटो : Amar Ujala
ATF की कितनी बढ़ी हैं कीमतें?
जेट फ्यूल की कीमतों में 8.5% की वृद्धि हुई है
ऐसे में जेट फ्यूल की वर्तमान कीमत करीब 1.04 लाख रुपये प्रति किलो लीटर है
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने ये स्पष्ट किया है
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
किंजरापु राम मोहन नायडू, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री
- फोटो : Sansad TV (video grab)
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने भी किया एक्स पर पोस्ट
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने सोशल मीडिया एक्स पर जेट फ्यूल को लेकर कहा कि, 'वैश्विक ऊर्जा संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने जैसी असाधारण परिस्थितियों के चलते 1 अप्रैल 2026 से एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतों में 100 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी की आशंका थी।'
4 of 5
किंजरापु राम मोहन नायडू, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री
- फोटो : X @MoCA_GoI
मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने अपनो पोस्ट में ये भी बताया कि, 'साल 2001 से डीरगुलेटेड एटीएफ की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क के आधार पर हर महीने तय होती हैं, लेकिन मौजूदा हालात में सरकार ने संतुलित और व्यावहारिक फैसला लिया है।'
विज्ञापन
5 of 5
नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू
- फोटो : एएनआई
कीमत को लेकर क्या बोले मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु?
जेट फ्यूल की कीमतों को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए अपनो पोस्ट पर मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने ये कहा कि, 'पेट्रोलियम मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ मिलकर घरेलू एयरलाइंस के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतों में केवल 25% यानी लगभग 15 रुपये प्रति लीटर की आंशिक और चरणबद्ध बढ़ोतरी लागू की है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पूरी बाजार आधारित कीमत लागू रहेगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।