हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाला ईंधन आम पेट्रोल या डीजल जैसा नहीं होता, बल्कि इसमें कई खास गुण होते हैं। इसको एविएशन फ्यूल कहा जाता है। यह ऊंचाई, तापमान और दबाव जैसी कठिन परिस्थितियों में भी स्थिर रहता है। विमान जब हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ता है, तब तापमान माइनस में चला जाता है। इस तरह की परिस्थितियों में सामान्य ईंधन जम सकता है। हालांकि, एविएशन फ्यूल को इस तरह तैयार किया जाता है कि वह अत्यधिक ठंड में भी तरल बना रहे और इंजन को बिना रुकावट ऊर्जा देने का काम करता रहे।
हवाई जहाज में उपयोग होने वाला तेल क्यों होता है इतना खास? जानिए नॉर्मल ऑयल से क्यों है ये अलग
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:45 PM IST
सार
हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाला ईंधन आम तेल से बिल्कुल अलग और उन्नत होता है। इसकी खासियतें ही इसे ऊंचाई और कठिन परिस्थितियों में सुरक्षित उड़ान के लिए जरूरी बनाती है।
विज्ञापन