Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Yojana: Can farmers whose 22nd installment got stuck get the 22 kist in April 2026
{"_id":"69ccee7f10802b1c690b3116","slug":"pm-kisan-yojana-can-farmers-whose-22nd-installment-got-stuck-get-the-22-kist-in-april-2026-2026-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या अप्रैल में आ सकती है अटकी हुई 22वीं किस्त? किसान यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या अप्रैल में आ सकती है अटकी हुई 22वीं किस्त? किसान यहां जानें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Wed, 01 Apr 2026 03:38 PM IST
सार
PM Kisan Yojana 22 Kist Stuck Reason: कई किसान ऐसे रहे जिन्हें 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिला, क्योंकि इन किसानों के कुछ न कुछ काम अधूरे रह गए आदि। ऐसे में क्या अप्रैल में अटकी हुई किस्त मिल सकती है?
विज्ञापन
1 of 5
क्या अटकी हुई 22वीं किस्त अभी भी बैंक खाते में आ सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
PM Kisan Yojana 22th Installment: सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है ताकि हर एक वर्ग को लाभ दिया जा सके। किसी योजना में घर बनाने के लिए मदद तो किसी योजना में मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। जबकि, कई योजनाओं में तो सीधे तौर पर आर्थिक मदद दी जाती है।
जैसे, पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक कुल 22 किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहें जिनकी 22वीं किस्त अटक गई। तो क्या ऐसे में इस महीने यानी अप्रैल में क्या जिन किसानों की 22वीं किस्त अटकी है, उन्हें वो मिल सकती है? चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान आगे 22वीं किस्त के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
2 of 5
क्या अटकी हुई 22वीं किस्त अभी भी बैंक खाते में आ सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
किस्त अटकने के कारण क्या हैं?
सबसे पहले तो उन किसानों की किस्त अटकी हो सकती है, जो इस योजना से गलत तरीके से जुड़े थे
अपात्र होने के बाद भी अगर कोई किसान गलत डॉक्यूमेंट के जरिए आवेदन करता है, तो ऐसे किसानों की समय-समय पर पहचान की जाती है
फिर ऐसे किसानों को किस्त से वंचित रखकर उनके आवेदन रद्द किए जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
क्या अटकी हुई 22वीं किस्त अभी भी बैंक खाते में आ सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
जो किसान योजना के लिए पात्र है, लेकिन उन्होंने ई-केवाईसी और भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है उनकी भी किस्त अटक सकती है
जिन किसानों ने आधार लिंकिंग का काम नहीं करवाया है वे भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
4 of 5
क्या अटकी हुई 22वीं किस्त अभी भी बैंक खाते में आ सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या अप्रैल में आ सकती है अटकी हुई किस्त?
पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त अगर किसी किसान की ई-केवाईसी, भू-सत्यापन या आधार लिंकिंग जैसे कामों को न करवाने की वजह से अटकी है, तो इन्हें ठीक करवाने के बाद आपको कुछ समय के बाद ये किस्त मिल जाती है
विज्ञापन
5 of 5
क्या अटकी हुई 22वीं किस्त अभी भी बैंक खाते में आ सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
जब आप अपने अटके हुए कामों को पूरा करवा लेते हैं, तो राज्य सरकार आपका नाम क्लियर करके आगे भेज देती है
फिर केंद्र सरकार आपको अगली किस्त के साथ या पहले भी अटकी हुई किस्त का लाभ सीधे आपके अकाउंट में दे देती है
ऐसे में आपको अप्रैल में ये किस्त मिलेगी या नहीं ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपने अटके हुए काम पूरे करवा लिए हैं या नहीं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।