Flight Cancellation Rights India: हवाई यात्रा के दौरान आखिरी समय में फ्लाइट का कैंसिल होना किसी भी यात्री के लिए एक बुरे सपने जैसा हो सकता है। मगर क्या आप जानते हैं कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने ऐसे मामलों में यात्रियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कड़े नियम बनाए हैं?
{"_id":"69cce6b5583afff59e0fe862","slug":"flight-cancellation-rights-2026-know-about-refunds-free-meals-and-compensation-up-to-10-000-as-per-dgca-ru-2026-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flight Cancellation: फ्लाइट कैंसिल होने पर एयरलाइंस आपको क्या-क्या सुविधाएं देती हैं? जान लें अपने अधिकार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Flight Cancellation: फ्लाइट कैंसिल होने पर एयरलाइंस आपको क्या-क्या सुविधाएं देती हैं? जान लें अपने अधिकार
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 01 Apr 2026 03:04 PM IST
सार
Free Hotel Stay Airline Rules: अगर आप फ्लाइट से कहीं जाने वाले हैं और अंतिम समय पर आपकी उड़ान रद्द हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में आपके क्या-क्या अधिकार हैं आपको मालूम होना चाहिए। DGCA के नियमों के अनुसार, ऐसी स्थिति में एयरलाइंस की कुछ जवाबदेही तय की गई है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
फ्लाइट कैंसिल होने पर नियम
- फोटो : Adobe Stock
Trending Videos
फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्रियों क्या करना चाहिए?
- फोटो : Adobe stock
फ्लाइट कैंसिल होने पर मिलने वाले प्राथमिक विकल्प
- जब एयरलाइन की गलती से उड़ान रद्द होती है, तो एयरलाइन को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आपको अगली उपलब्ध फ्लाइट में सीट देनी होती है।
- अगर आप वैकल्पिक उड़ान नहीं लेना चाहते, तो आप टिकट की पूरी राशि का रिफंड मांग सकते हैं।
- अगर आप एयरपोर्ट पर अगली फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं, तो एयरलाइन को मुफ्त भोजन और ड्रिंक्स उपलब्ध करानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाइट कैंसिल होने पर मिलने वाली सुविधाएं
- फोटो : Adobe stock
किन स्थितियों में मुआवजा मिलता है?
- सूचना देने में देरी होने पर यात्रियों को नकद मुआवजे का भी अधिकार है।
- अगर एयरलाइन ने 24 घंटे से कम समय में सूचना दी है, तो यात्री के पास मुआवजे मांगने का अधिकार होता है।
- फ्लाइट की दूरी और देरी के समय के आधार पर ₹5,000 से ₹10,000 तक का हर्जाना मिल सकता है।
- अगर पहली फ्लाइट कैंसिल होने से आपकी आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट छूटती है, तो उसका हर्जाना भी एयरलाइन को देना होगा।
फ्लाइट कैंसिल होने पर क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?
- फोटो : Adobe stock
कब मिलती है होटल में ठहरने की सुविधा?
- अगर वैकल्पिक फ्लाइट अगले दिन की है, तो एयरलाइन आपके ये सुविधाएं देती हैं।
- रात भर के इंतजार की स्थिति में एयरलाइन को यात्रियों के लिए होटल में ठहरने का प्रबंध करता है।
- एयरपोर्ट से होटल और होटल से वापस एयरपोर्ट लाने के लिए मुफ्त बस या टैक्सी की सुविधा दी जाती है।
- बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों वाले परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर सुविधाएं दी जाती हैं।
विज्ञापन
फ्लाइट कैंसिल होने पर क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?
- फोटो : Adobe Stock
एयरलाइन कब इन सुविधाओं से इंकार कर सकती हैं?
- खराब मौसम या 'एक्ट ऑफ गॉड' जैसी स्थितियों में एयरलाइंस मुआवजे से बच सकती हैं।
- मगर सामान्य तकनीकी खराबी या स्टाफ की कमी होने पर एयरलाइंस को मुआवजा या जरूरी सुविधाएं देनी होती हैं।
- अगर एयरलाइन सहायता करने से मना करे, तो आप 'एयर सेवा' पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
- अपने अधिकारों को जानकर आप न सिर्फ मानसिक तनाव से बच सकते हैं, बल्कि वित्तीय नुकसान की भरपाई भी सुनिश्चित कर सकते हैं।