Financial Planning Tips 2026: आज 1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष (FY 2026-27) का आगाज हो गया है और यह समय अपनी पुरानी वित्तीय गलतियों को सुधारने और नई शुरुआत करने के लिए सबसे सही समय होता है। अक्सर कुछ लोग जोश में आकर निवेश तो शुरू कर देते हैं, लेकिन सही योजना के अभाव में साल के अंत में उनका बजट बिगड़ जाता है।
{"_id":"69ccd3fe6606487df1015394","slug":"4-smart-money-habits-to-starts-this-new-financial-year-2026-27-for-better-money-management-tips-2026-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Money Management Tips: महीने की शुरुआत से ही इन 4 बातों का रखें ध्यान, होने लगेगी बचत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Money Management Tips: महीने की शुरुआत से ही इन 4 बातों का रखें ध्यान, होने लगेगी बचत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:44 PM IST
सार
How to Manage Money in New Financial Year: नए टैक्स ईयर आज यानी 1 अप्रैल से शुरु हो चुका है। ऐसे में पैसे बचाने के लिए आपको अपने खर्च को मैनेज करना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
नया वित्त वर्ष बचत टिप्स
- फोटो : AI
Trending Videos
Investment
- फोटो : AdobeStock
'बजट फर्स्ट' के नियम का सख्ती से पालन करें
- अपनी कमाई का 50% जरूरतों पर, 30% इच्छाओं पर और कम से कम 20% अनिवार्य रूप से बचत या निवेश में डालें।
- डिजिटल ऐप्स का उपयोग करें ताकि आपको पता रहे कि आपका पैसा कहाँ जा रहा है; छोटी-छोटी फिजूलखर्ची ही बड़ा बजट बिगाड़ती हैं।
- उन ऐप्स या सेवाओं को तुरंत बंद करें जिनका आप उपयोग नहीं करते, यह एक 'साइलेंट' बचत का तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Investment
- फोटो : AdobeStock
इमरजेंसी के लिए सेविंग जरूर करें
- एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपकी कम से कम 6 महीने की सैलरी या खर्च के बराबर राशि एक अलग लिक्विड फंड या सेविंग अकाउंट में होनी चाहिए।
- ध्यान रखें कि इमरजेंसी फंड आपका निवेश नहीं है, इसलिए इसे शेयर बाजार जैसी जोखिम भरी जगहों पर न रखें।
- अपने और परिवार के लिए एक अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस जरूर लें ताकि अस्पताल का खर्च आपकी जमा-पूंजी को प्रभावित न करे।
'ऑटोमेटेड सेविंग्स' को मैनेज करना जरूरी
- फोटो : Freepik
'ऑटोमेटेड सेविंग्स' को ऐसे मैनेज करें
- महीने की पहली तारीख को ही म्यूचुअल फंड या इंडेक्स फंड में ऑटो-डेबिट सेट करें, इससे खर्च करने से पहले ही बचत हो जाएगी।
- सिर्फ एफडी के भरोसे न रहें, अपनी उम्र और रिस्क लेने की क्षमता के अनुसार इक्विटी में निवेश करें ताकि रिटर्न महंगाई दर से अधिक हो।
- रिटायरमेंट या बच्चों की पढ़ाई जैसे बड़े लक्ष्यों के लिए अभी से छोटी-छोटी राशि का निवेश शुरू कर दें।
विज्ञापन
Income Tax Return documents
- फोटो : Adobe Stock
टैक्स प्लानिंग को आखिरी समय के लिए न छोड़ें
- अक्सर लोग मार्च में टैक्स बचाने के लिए जल्दबाजी में गलत निवेश कर देते हैं।
- विशेषज्ञों के मुताबिक निवेश के लिए कभी भी टैक्स ईयर के शुरुआत से ही निवेश की योजना बनानी चाहिए।
- अप्रैल से ही 80C और अन्य धाराओं के तहत मिलने वाली छूट के लिए निवेश शुरू कर दें ताकि अंत में दबाव न रहे।
- सिर्फ टैक्स बचाने के लिए नहीं, बल्कि अच्छे रिटर्न के लिए ELSS, PPF या NPS जैसे विकल्पों को अपनी जरूरत के अनुसार चुनें।
- अपने निवेश के सभी रसीद और दस्तावेज को डिजिटल तौर पर सुरक्षित रखें ताकि रिटर्न फाइल करते समय कोई परेशानी न हो।