सब्सक्राइब करें

FASTag Annual Pass Hike: 1 अप्रैल से होने जा रहा फास्टैग के नियम में बड़ा बदलाव, जानें डिटेल्स

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 31 Mar 2026 02:58 PM IST
सार

NHAI New Toll Rules April 1: कल यानी 1 अप्रैल से नई वित्तिय वर्ष की शुरुआत हो रही है। इस नए फाइनेनसियल ईयर में कई नियम भी बदलेंगे। इसी कड़ी में फास्टैग के पास का एनुअल फीस भी बढ़ा है। आइए इस लेख में इसी नियम से जुड़े बारीक जानकारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
FASTag Annual Pass Rate Hike 2026: New Fees Effective from April 1, Check Eligibility and Benefits Here
फास्टैग - फोटो : Amar Ujala

FASTag Annual Pass Price Hike : अगर आप कार से नेशनल हाईवे पर ज्यादा सफर करते हैं, तो 1 अप्रैल 2026 से आपकी जेब पर थोड़ा बोझ बढ़ने वाला है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) ने फास्टटैग एनुअल पास की कीमत में बढ़ोतरी का फैसला किया है।



पिछले साल सरकार ने ₹3,000 का एक सालाना पास शुरू किया था, जिसकी कीमत अब ₹75 बढ़ाकर ₹3,075 कर दी गई है। यह नया नियम देशभर के 1,150 से अधिक टोल प्लाजा पर लागू होगा। यह पास उन लोगों के लिए है जो अपनी निजी कार, जीप या वैन से बार-बार हाईवे पर आते-जाते हैं। वर्तमान में करीब 56 लाख लोग इस सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिन्हें अब रिन्यू कराते समय ₹75 अतिरिक्त देने होंगे।

इसके साथ ही 1 अप्रैल से सभी टोल प्लाजा पर लगभग दो प्रतिशत अतिरिक्त टोल टैक्स देना होगा। इतना ही नहीं टोल प्लाजा पर अब कैश सुविधा पूरी तरह बंद हो जाएगी। टोल टैक्स पर फास्टैग अथवा यूपीआई से भुगतान करना होगा। टोल से गुजरने वाले वाहन स्वामियों को फास्टैग, यूपीआई और क्यूआर कोड के माध्यम से ही भुगतान करना होगा। आइए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
FASTag Annual Pass Rate Hike 2026: New Fees Effective from April 1, Check Eligibility and Benefits Here
किन लोगों को नहीं देना होता है टोल टैक्स? - फोटो : Adobe Stock

FASTag एनुअल पास की नई दरें और लागू होने का समय

  • 1 अप्रैल 2026 से एनुअल पास के लिए ₹3,000 के बजाय ₹3,075 का भुगतान करना होगा।
  • यह संशोधन 'नेशनल हाईवे फीस रूल्स, 2008' के प्रावधानों के अनुरूप किया गया है।
  • यह नई दरें देशभर के 1,150 से अधिक टोल प्लाजा पर गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए प्रभावी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
FASTag Annual Pass Rate Hike 2026: New Fees Effective from April 1, Check Eligibility and Benefits Here
राजस्थान में टोल आज से महंगा - फोटो : social media

एनुअल पास की वैधता और उपयोग की शर्तें

  • यह पास जारी होने की तारीख से अधिकतम 1 वर्ष की अवधि तक के लिए वैध रहता है।
  • समय सीमा के अलावा, यह पास अधिकतम 200 टोल क्रॉसिंग के लिए मान्य होता है।
  • 1 साल का समय या 200 टोल यात्राएं, दोनों में से जो भी पहले पूरा होगा, पास की वैधता वहीं समाप्त हो जाएगी।
FASTag Annual Pass Rate Hike 2026: New Fees Effective from April 1, Check Eligibility and Benefits Here
किन लोगों को नहीं देना होता है टोल टैक्स? - फोटो : Adobe Stock

FASTag एनुअल पास के प्रमुख फायदे और सुविधाएं

  • अगस्त 2025 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य यात्रियों को बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचाना है।
  • एक बार भुगतान करने के बाद यात्री सभी NHAI टोल प्लाजा पर बिना रुके कैशलेस यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
  • बार-बार टॉप-अप करने की जरूरत खत्म हो जाती है, जो नियमित यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक है।
  • यह पास विशेष रूप से एनसीआर (NCR) जैसे शहरों के बीच रोज सफर करने वाले या अक्सर घर जाने वाले लोगों के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
FASTag Annual Pass Rate Hike 2026: New Fees Effective from April 1, Check Eligibility and Benefits Here
किन लोगों को नहीं देना होता है टोल टैक्स? - फोटो : Adobe Stock
नियमित यात्रियों के लिए अब भी एक बेहतर विकल्प
  • कीमतों में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद, फास्टटैग एनुअल पास उन लोगों के लिए एक किफायती समाधान बना हुआ है जो अक्सर हाईवे पर यात्रा करते हैं।
  • वर्तमान में 56 लाख ग्राहक इस सेवा से जुड़े हैं, जो फास्टैग के एनुअल पास की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। 
  • यह प्रीपेड समाधान न सिर्फ समय बचाता है, बल्कि लंबी दूरी की यात्रा को भी सुगम बना देता है। 
  • अगर आप भी अक्सर टोल प्लाजा से गुजरते हैं, तो ₹3,075 का यह निवेश आपके पूरे साल के सफर को तनावमुक्त बना सकता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed