सब्सक्राइब करें

AC Blast: किन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है एसी में आग लगने का खतरा? जरूर बरतें ये सावधानियां

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 30 Mar 2026 12:24 PM IST
सार

Prevent Air Conditioner Explosion: गर्मी का मौसम आते ही लोग एसी का इस्तेमाल करना शुरु कर देते हैं। पिछले सीजन में एसी में आग लगने के कई मामले देखने को मिले थे। ऐसे में सभी लोगों को ये मालूम होना चाहिए, कि आखिर किन गलतियों की वजह से एसी में आग लगता है।

विज्ञापन
AC Blast Risks 2026: Major Mistakes That Lead to Air Conditioner Explosions and Life-Saving Safety Tips
एसी को आग की चपेट में लाने से बचाने के लिए जरूर बरतें ये सावधानियां - फोटो : Adobe Stock

Importance Of AC Servicing 2026: गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है और अब लोग धीरे-धीरे एसी का इस्तेमाल करना भी शुरू कर चुके हैं। पिछले सीजन में एसी फटने की कई खबरें आती रही हैं। इस सीजन में एसी ब्लास्ट होने की खबरें आना शुरु हो चुकी हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं?



एक्सपर्ट्स के मुताबिक अक्सर हम लोगों से जानें-अनजाने में ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो एसी के कंप्रेसर पर अत्यधिक दबाव डालती हैं। कई बार इस दबाव के वजह से एसी के ब्लास्ट होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। एक छोटा सा स्पार्क और कंप्रेसर में भरी गैस का की वजह से कई बार ऐसी बहुत तेजी से फटता है, जो किसी के लिए बुरे सपने से कम नहीं है। 

इसलिए एसी का आनंद लेने के साथ-साथ इसकी तकनीकी बारीकियों और सुरक्षा मानकों को समझना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि आखिर किन गलतियों की वजह से एसी में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।

Trending Videos
AC Blast Risks 2026: Major Mistakes That Lead to Air Conditioner Explosions and Life-Saving Safety Tips
एसी में आग लगने के मूल कारण - फोटो : Adobe Stock

एसी ब्लास्ट होने के मुख्य तकनीकी कारण

  • लगातार कई घंटों तक बिना ब्रेक के एसी चलाने से कंप्रेसर ओवरहीट होकर फट सकता है।
  • कूलिंग गैस का रिसाव और बिजली के ढीले तारों से निकलने वाली चिंगारी आग लगने का सबसे बड़ा कारण बनती है।
  • इंडोर और आउटडोर यूनिट में जमी धूल हवा के प्रवाह को रोकती है, जिससे सिस्टम के अंदर दबाव खतरनाक स्तर तक बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Blast Risks 2026: Major Mistakes That Lead to Air Conditioner Explosions and Life-Saving Safety Tips
इन गलतियों से एसी में आग लगता है - फोटो : Adobe Stock

धमाके से बचने के लिए जरूरी सुरक्षा सावधानियां

  • हर सीजन की शुरुआत में किसी अच्छे टेक्नीशियन से ही सर्विसिंग कराएं और गैस प्रेशर की भी जांच करवाएं।
  • बिजली के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए हमेशा एक अच्छी क्वालिटी का स्टेबलाइजर इस्तेमाल करें, ताकि पीसीबी सुरक्षित रहे।
  • सुनिश्चित करें कि आउटडोर यूनिट ऐसी जगह हो जहां अच्छ वेंटिलेशन हो और वह बंद जगह में न फंसी हो।

 

AC Blast Risks 2026: Major Mistakes That Lead to Air Conditioner Explosions and Life-Saving Safety Tips
एसी में आग लगने के मूल कारण - फोटो : Freepik

एसी चलाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • एसी को हमेशा 24 से 26 डिग्री के बीच चलाएं। इससे कंप्रेसर पर कम दबाव पड़ता है और बिजली भी बचती है।
  • लगातार 8-10 घंटे चलाने के बाद एसी को कम से कम आधे घंटे के लिए बंद कर दें ताकि मशीन ठंडी हो सके।
  • साल में एक बार घर की एमसीबी और एसी के सॉकेट की जांच कराएं कि कहीं वे जल तो नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
AC Blast Risks 2026: Major Mistakes That Lead to Air Conditioner Explosions and Life-Saving Safety Tips
एसी में क्यों ब्लास्ट होता है - फोटो : Freepik
सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है
  • आज के समय तकनीक एडवांस हुई है, लेकिन किसी भी मशीन की एक सीमा होती है जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। 
  • एसी ब्लास्ट की अधिकांश घटनाएं मानवीय लापरवाही या लोकल स्पेयर पार्ट्स के इस्तेमाल की वजह से होती हैं। 
  • इसलिए कभी भी स्थानीय मैकेनिक से सस्ती गैस न भरवाएं और हमेशा ब्रांडेड पार्ट्स का ही चुनाव करें। 
  • अगर एसी से कोई अजीब आवाज आए या जलने की गंध आए, तो उसे तुरंत बंद कर दें और एक्सपर्ट को बुलाकर एसी चेक करवाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed