सब्सक्राइब करें

High Security Plate: गाड़ी में अभी तक नहीं लगवाई हाई सेक्योरिटी नंबर प्लेट? जान लें ऑनलाइन बुक करने का तरीका

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 29 Mar 2026 05:55 PM IST
सार

HSRP Online Booking: देश में मोटर वाहन अधिनियम के नए नियमों के तहत अब सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगाना अनिवार्य हो गया है। यदि आपकी गाड़ी पर अभी तक यह नंबर प्लेट नहीं लगी है, तो आप इसे घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगवा सकते हैं।

विज्ञापन
HSRP Guide 2026: Step-by-Step Online Booking Process and Heavy Fines for High Security Plates
गाड़ी का नंबर प्लेट कैसे ऑनलाइन ऑर्डर करें - फोटो : Adobe Stock

How To Apply For HSRP India: हमारे देश में सभी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाना अनिवार्य है। अगर आपने अपनी गाड़ी पर अभी तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगवाई है, तो आप भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं। भारत सरकार ने सुरक्षा और वाहन ट्रैकिंग को बेहतर बनाने के लिए सभी पुराने और नए वाहनों के लिए इसे अनिवार्य कर दिया है। 



नए ट्रैफिक नियमों के तहत बिना HSRP वाली गाड़ियों पर जुर्माना लगाया जा सकता है। यह प्लेट न सिर्फ आपकी गाड़ी को चोरी से बचाती है, बल्कि इसके सुरक्षा फीचर्स की वजह से इसे कॉपी करना लगभग नामुमकिन है। सबसे अच्छी बात यह है कि अब आपको इसके लिए आरटीओ के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से इसे बुक कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
HSRP Guide 2026: Step-by-Step Online Booking Process and Heavy Fines for High Security Plates
गाड़ी का नंबर प्लेट कैसे ऑनलाइन ऑर्डर करने की प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन बुक करने का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

  • सबसे पहले 'bookmyhsrp.com' या अपने राज्य की अधिकृत पोर्टल पर जाएं।
  • अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर दर्ज करें।
  • अपनी पसंद का डीलर या 'होम फिटमेंट' विकल्प चुनें और तिथि व समय स्लॉट बुक करें।
  • ऑनलाइन माध्यम (UPI/कार्ड) से शुल्क जमा करें और रसीद डाउनलोड कर लें। यह रसीद चालान से बचने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
HSRP Guide 2026: Step-by-Step Online Booking Process and Heavy Fines for High Security Plates
गाड़ी का नंबर प्लेट न होने पर पुलिस का चालान - फोटो : Adobe Stock

नियमों का उल्लंघन करने पर कितना लगेगा भारी जुर्माना?

  • बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के पकड़े जाने पर ट्रैफिक पुलिस आपपर कानूनी कार्रवाई कर सकती है।
  • विभिन्न राज्यों में इस नियम के उल्लंघन पर ₹5,000 से ₹10,000 तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।
  • बिना HSRP के आप अपनी गाड़ी का फिटनेस सर्टिफिकेट, आरसी रिन्यूअल या ओनरशिप ट्रांसफर जैसे काम नहीं करवा पाएंगे।
  • आज के समय में सड़कों पर लगे एआई कैमरे ऑटोमैटिक तरीके से नंबर प्लेट की पहचान कर ई-चालान सीधे आपके घर भेज रहे हैं।
HSRP Guide 2026: Step-by-Step Online Booking Process and Heavy Fines for High Security Plates
ट्रैफिक नियम का पालन जरूरी - फोटो : Adobe Stock

HSRP प्लेट के विशेष सुरक्षा फीचर्स

  • यह प्लेट सामान्य प्लेट से काफी अलग और सुरक्षित होती है क्योंकि इसमें नीले रंग का एक 'IND' होलोग्राम और बाएं कोने पर एक यूनिक 10 अंकों का लेजर-एच्ड पिन (PIN) होता है।
  • इसे गाड़ी में 'स्नैप लॉक' के जरिए फिट किया जाता है, जिसे एक बार लगाने के बाद निकाला या बदला नहीं जा सकता।
  • डीजल, पेट्रोल और सीएनजी गाड़ियों के लिए अलग-अलग रंग के 'थर्ड रजिस्ट्रेशन मार्क' स्टीकर मिलते हैं, जिन्हें विंडशील्ड पर लगाना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
HSRP Guide 2026: Step-by-Step Online Booking Process and Heavy Fines for High Security Plates
गाड़ी का नंबर प्लेट कैसे ऑनलाइन ऑर्डर करें? - फोटो : X
सुरक्षा और नियमों का पालन करें
  • आज के दौर में वाहन सुरक्षा को लेकर सरकार की सख्ती सिर्फ जुर्माने के लिए नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए है।  
  • HSRP प्लेट न होने पर वाहन चोरी होने की स्थिति में उसे ट्रैक करना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। 
  • अगर आपने अब तक बुकिंग नहीं की है, तो आज ही ऑनलाइन आवेदन करें। 
  • ध्यान रखें बुकिंग की रसीद साथ रखने पर भी पुलिस आपको चालान से छूट दे सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed