Long Term Electric Car Parking Tips: इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन तेजी से बढ़ रहा है, मगर इनके रखरखाव के नियम पारंपरिक पेट्रोल-डीजल गाड़ियों से थोड़े अलग होते हैं। अगर आप छुट्टियों पर जा रहे हैं या किसी कारणवश अपनी ईवी को हफ्तों तक खड़ा रखने वाले हैं, तो सबसे बड़ी चिंता इसकी बैटरी 'ड्रेन' होने की होती है। ईवी में दो बैटरियां होती हैं एक मुख्य लिथियम आयन पैक और दूसरी छोटी 12V सहायक बैटरी।
{"_id":"69c8e4cf613675177a0635bf","slug":"ev-long-term-parking-guide-why-disconnecting-the-12v-battery-wire-prevents-power-drain-2026-2026-03-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ev Battery Life: हफ्तों तक गाड़ी खड़ी रखनी है? बैटरी को डिस्चार्ज होने से बचाने के लिए बस ये एक तार हटा दें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ev Battery Life: हफ्तों तक गाड़ी खड़ी रखनी है? बैटरी को डिस्चार्ज होने से बचाने के लिए बस ये एक तार हटा दें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:07 PM IST
सार
Long Term Electric Car Parking Tips: आज के समय बहुत से लोग अब बिजली से चलने वाली गाड़ियां खरीद रहे हैं। मगर कई बार लोगों को लंबे समय के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी या कार पार्क करने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में इलेक्ट्रिक गाड़ी पार्क करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, आइए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
ev charging
- फोटो : Adobe Stock
Trending Videos
EV Car Manufacturing
- फोटो : EV Car Manufacturing
बैटरी का तार हटाने के फायदे
- 12V बैटरी के नेगेटिव केबल को हटाने से 'पैरासिटिक ड्रेन' रुक जाता है, जिससे खड़ी गाड़ी में बिजली की खपत लगभग शून्य हो जाती है।
- सहायक बैटरी चार्ज रहने से हाई-वोल्टेज बैटरी पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता, जो गाड़ी की ओवरऑल लाइफ के लिए अच्छा रहता है।
- तार हटाने से पहले ये सुनिश्चित करें कि गाड़ी का मेन पावर बटन बंद हो। तार को वापस लगाते समय स्पार्क से बचने के लिए इसे मजबूती से कसें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ev charging
- फोटो : Adobe Stock
ईवी को लंबे समय तक पार्क करने के अन्य जरूरी नियम
- गाड़ी को कभी भी 100% फुल या 0% खाली पर पार्क न करें। लंबी पार्किंग के लिए 40% से 60% के बीच चार्ज रखना सबसे सुरक्षित माना जाता है।
- अत्यधिक गर्मी या सीधी धूप लिथियम-आयन बैटरी के केमिकल्स को नुकसान पहुंचा सकती है। हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर ही पार्क करें।
- लंबे समय तक एक ही जगह खड़ी रहने से टायरों में 'फ्लैट स्पॉट' बन सकते हैं, इसलिए हवा का दबाव थोड़ा अधिक रखें।
ev charging
- फोटो : Adobe Stock
तार हटाने के बाद होने वाले छोटे बदलाव
- बैटरी डिस्कनेक्ट करने से आपकी गाड़ी की घड़ी, रेडियो स्टेशन और कुछ व्यक्तिगत कस्टमाइजेशन सेटिंग्स डिफॉल्ट पर जा सकती हैं।
- तार हटने के दौरान आप मोबाइल एप के जरिए गाड़ी को ट्रैक नहीं कर पाएंगे क्योंकि जीपीएस और इंटरनेट सिस्टम बंद रहेगा।
- लौटने पर गाड़ी को स्टार्ट करते ही सिस्टम अपडेट मांग सकता है, क्योंकि वह हफ्तों तक ऑफलाइन रही थी।
विज्ञापन
बीजली से चलने वाली गाड़ी
- फोटो : Adobe Stock
थोड़ी सी समझदारी, बड़ी बचत
- इलेक्ट्रिक गाड़ियां आज हमारे जीवन का मुख्य हिस्सा बन चुकी हैं, और इनके सही रख-रखाव के बारे में सभी लोगों को मालूम होना चाहिए।
- अगर आप 15 दिनों से ज्यादा के लिए बाहर जा रहे हैं, तो 12V बैटरी का तार हटाना एक छोटा सा काम है जो आपको लौटने पर 'डेड बैटरी' की बड़ी मुसीबत से बचा सकता है।
- हमेशा अपनी गाड़ी के मैनुअल को पढ़ें क्योंकि कुछ आधुनिक हाई-एंड ईवी में 'डीप स्लीप मोड' या 'पार्किंग मोड' जैसे फीचर्स पहले से होते हैं।