Electric Scooter Blast Prevention: देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों के फटने और आग लगने की बढ़ती घटनाओं ने सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में छतरपुर के भेलसी गांव में शनिवार देर रात चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से एक ई-स्कूटी धू-धू कर जल गई। वहीं, शहडोल के धनपुरी में भी शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चार्जिंग पर लगी बैटरी में अचानक भीषण धमाका हो गया। इससे पहले इंदौर में हुई एक हृदयविदारक घटना में चार्जिंग के दौरान ईवी में आग लगने से 8 लोग जिंदा जल गए थे।
{"_id":"69ca5fa94b27c30d1a0a0144","slug":"ev-safety-guide-2026-why-electric-scooters-catch-fire-during-charging-and-essential-habits-to-prevent-battery-2026-03-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"E-Scooter Fire: धू-धू कर क्यों जल रहे हैं चार्ज में लगे ई-स्कूटर? ब्लास्ट से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
E-Scooter Fire: धू-धू कर क्यों जल रहे हैं चार्ज में लगे ई-स्कूटर? ब्लास्ट से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 30 Mar 2026 05:04 PM IST
सार
EV Battery Fire Causes: इन दिनों चार्जिंग में लगे ई-स्कूटी में आग लगने कई खबरें सामने आ रही हैं। बहुत से लोग इन खबरों को देखकर घबरा भी हो रहे हैं। ऐसे में कुछ लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों में ई-स्कूटी की बैटरी ब्लास्ट होती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
ईवी
- फोटो : Adobe Stock
Trending Videos
इलेक्ट्रिक स्कूटी
- फोटो : Adobe Stock
ई-स्कूटर में ब्लास्ट होने की प्रमुख तकनीकी वजहें
- सस्ती ई-स्कूटर कंपनियां लागत कम करने के लिए निम्न स्तर के लिथियम सेल का उपयोग करती हैं, जो भारतीय तापमान को नहीं झेल पाते।
- जब बैटरी का एक सेल ओवरहीट होता है, तो वह पास के अन्य सेल्स को भी गर्म कर देता है, जिससे पूरी बैटरी बम की तरह फट सकती है।
- बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम का काम तापमान नियंत्रित करना है। अगर यह फेल हो जाए, तो ओवरचार्जिंग से शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक स्कूटी
- फोटो : Adobe Stock
ब्लास्ट से बचना है तो तुरंत बदलें ये 3 आदतें
- स्कूटर को कभी भी सीधी धूप या गर्म जगह पर चार्ज न करें। चार्जिंग के लिए हमेशा छायादार और हवादार जगह का चुनाव करें।
- कभी भी सफर से लौटते ही बैटरी को तुरंत चार्ज में लगाएं क्यों वो पहले सी काफी गर्म होती है। ऐसे में कम से कम गाड़ी को 30-45 मिनट ठंडा होने दें, फिर प्लग लगाएं।
- कभी भी किसी दूसरी गाड़ी या लोकल मार्केट के सस्ते चार्जर का इस्तेमाल न करें, हमेशा कंपनी द्वारा दिए गए ओरिजिनल चार्जर का ही उपयोग करें।
इलेक्ट्रिक स्कूटी
- फोटो : Adobe Stock
आग लगने की स्थिति में क्या करें और क्या न करें?
- लिथियम बैटरी की आग पर पानी डालना खतरनाक हो सकता है। इसके लिए केवल 'Class D' या 'Dry Powder' अग्निशामक का ही प्रयोग करें।
- अगर संभव हो तो बिना बैटरी को छुए मुख्य स्विच से बिजली का कनेक्शन काट दें।
- बैटरी से धुआं निकलने पर उसे किसी बंद कमरे या घर के अंदर न रखें, उसे तुरंत खुले स्थान पर ले जाने की कोशिश करें।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक स्कूटी
- फोटो : Adobe Stock
सावधानी ही ईवी सुरक्षा का एकमात्र मंत्र है
- इस दौर में इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य हैं, लेकिन इनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर होनी चाहिए।
- छतरपुर, शहडोल और इंदौर जैसी घटनाएं हमें चेतावनी दे रही हैं कि तकनीक का सही ज्ञान ही जीवन बचा सकता है।
- हमेशा प्रमाणित और विश्वसनीय ब्रांड के ई-स्कूटर ही खरीदें और समय-समय पर अधिकृत सर्विस सेंटर से बैटरी की हेल्थ चेक कराते रहें।
- अगर चार्जिंग के दौरान बैटरी असामान्य रूप से गर्म हो या उससे कोई गंध आए, तो उसे नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत मेकेनिक से संपर्क करें।