How to Get 0001 Number Plate: नई गाड़ी खरीदना हर किसी के लिए गर्व का पल होता है, लेकिन बहुत से लोग अपनी गाड़ी को और भी खास बनाने के लिए अपनी पसंद का 'फैंसी नंबर' (वीआईपी नंबर) लेना चाहते हैं। पहले इसके लिए आरटीओ के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब भारत सरकार के 'परिवहन सेवा' पोर्टल ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बना दिया है।
{"_id":"69ca353117d901440c006a82","slug":"how-to-book-a-fancy-vehicle-number-online-step-by-step-guide-fees-and-e-auction-process-2026-03-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fancy Number: अपनी पसंद का गाड़ी नंबर कैसे ऑनलाइन बुक करें? जानें इसकी फीस और अन्य डिटेल्स","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Fancy Number: अपनी पसंद का गाड़ी नंबर कैसे ऑनलाइन बुक करें? जानें इसकी फीस और अन्य डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:16 PM IST
सार
VIP Car Number Plate Price India: फैंसी गाड़ी नंबर को लेकर हमारे समाज में एक अलग तरह का क्रेज है। ऐसे में बहुत से लोग फैंसी नंबर लेना तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें इस नंबर को लेने की प्रक्रिया नहीं मालूम होती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
नंबर प्लेट
- फोटो : AI
Trending Videos
BH Number Plate
- फोटो : X
ऑनलाइन वीआईपी नंबर बुक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
- सबसे पहले 'vahan.parivahan.gov.in' पर जाकर 'User Registration' करें और अपना लॉगिन आईडी बनाएं।
- 'Search Number' विकल्प में जाकर अपने राज्य और आरटीओ (RTO) का चुनाव करें और उपलब्ध फैंसी नंबरों की लिस्ट देखें।
- अपनी पसंद का नंबर चुनें और निर्धारित 'रिजर्वेशन फीस' का भुगतान कर ई-नीलामी के लिए रजिस्टर करें।
- नीलामी शुरू होने पर अपनी बोली लगाएं। अगर आपकी बोली सबसे ऊंची रहती है, तो नंबर आपको अलॉट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
कितनी होती है फीस और क्या हैं श्रेणियां?
- फैंसी नंबरों की फीस उनकी लोकप्रियता और नंबर की केटेगरी के आधार पर तय होती है।
- सुपर प्रीमियम (कैटेगरी 1) - '0001' जैसे नंबरों की शुरुआती बोली ₹5 लाख तक हो सकती है।
- प्रीमियम नंबर (कैटेगरी 2-4) - '0007', '1111' या '9999' जैसे नंबरों के लिए ₹50,000 से ₹2 लाख तक की बेस प्राइस हो सकती है।
- अगर आप कोई साधारण लेकिन अपनी पसंद का नंबर (जैसे जन्मतिथि) चाहते हैं, तो उसकी फीस ₹5,000 से ₹20,000 के बीच हो सकती है।
- ध्यान रखें कि ये सब अनुमानित किमत हैं, असली किमत वर्तमान परिस्थिति और ऊंची बोली पर निर्भर करती है।
ind number plate car number plate
- फोटो : Adobe Stock
नंबर अलॉट होने के बाद की जरूरी शर्तें
- नीलामी जीतने के बाद आपको शेष राशि का भुगतान निर्धारित समय (आमतौर पर 5 दिन) के भीतर करना होता है।
- आवंटित नंबर के साथ गाड़ी का रजिस्ट्रेशन 30 से 90 दिनों के भीतर कराना जरूरी है, अन्यथा नंबर रद्द हो सकता है।
- ध्यान रखें कि रजिस्ट्रेशन के समय दी गई शुरुआती फीस आमतौर पर नॉन-रिफंडेबल होती है, चाहे आप नीलामी जीतें या नहीं।
विज्ञापन
BH सीरीज नंबर के हैं कई फायदे
- फोटो : Spinny
डिजिटल नीलामी से प्रक्रिया हुई आसान
Disclaimer: यह लेख सिर्फ पाठकों की जागरूकता के लिए है। अमर उजाला इसमें दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता का दावा नहीं करता है। लेख में बताए गए विषयों पर अमल करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।
- आज के समय में फैंसी नंबर लेना अब केवल रसूखदारों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कोई भी जागरूक नागरिक ऑनलाइन बोली लगाकर इसे प्राप्त कर सकता है।
- यह पूरी व्यवस्था 'पहले आओ, पहले पाओ' और खुली नीलामी पर आधारित है, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो गई है।
- अपनी गाड़ी को एक यूनिक पहचान देने के लिए यह एक बेहतरीन तरीका है, बस अपनी जेब और बजट का ध्यान जरूर रखें।
- नीलामी प्रक्रिया शुरू करने से पहले पोर्टल पर दिए गए 'यूजर मैनुअल' को ध्यान से पढ़ें ताकि तकनीकी गलती की गुंजाइश न रहे।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ पाठकों की जागरूकता के लिए है। अमर उजाला इसमें दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता का दावा नहीं करता है। लेख में बताए गए विषयों पर अमल करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।