Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
US Iran War And Its Impact On India Oil Reserve Is Petrol Really Running Out in a Few Days In India Know Reali
{"_id":"69ca299171747d1b9e092191","slug":"us-iran-war-and-its-impact-on-india-oil-reserve-is-petrol-really-running-out-in-a-few-days-in-india-know-reali-2026-03-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत में कितना बचा है तेल का भंडार, क्या सच में कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है पेट्रोलियम रिजर्व?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
भारत में कितना बचा है तेल का भंडार, क्या सच में कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है पेट्रोलियम रिजर्व?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:52 PM IST
सार
क्या सच में भारत में पेट्रोल खत्म होने वाला है? या सिर्फ महज एक अफवाह है। तेल भंडार को लेकर वास्तविक स्थिति क्या है? आइए जानते हैं
विज्ञापन
1 of 5
Indian Petroleum Reserve
- फोटो : AI
Link Copied
देश में पेट्रोल और डीजल को लेकर हाल के दिनों में कई तरह की खबरें और अफवाहें सामने आ रही हैं। कहीं कहा जा रहा है कि भारत के पास सिर्फ 6 दिन का तेल बचा है, तो कहीं 74 दिन का दावा किया जा रहा है। ऐसे में आम लोगों के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या सच में देश में तेल रिजर्व खत्म होने वाला है? वहीं विशेषज्ञों और सरकारी आंकड़ों के अनुसार स्थिति इतनी गंभीर नहीं है जितनी सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही है। भारत के पास रणनीतिक और व्यावसायिक दोनों तरह के तेल भंडार मौजूद हैं, जो फिलहाल देश की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं।
Trending Videos
2 of 5
petrol pump
- फोटो : Adobe stock
पेट्रोलियम रिजर्व का मतलब होता है कच्चे तेल या तैयार ईंधन का वह स्टॉक, जिसे भविष्य की जरूरतों के लिए सुरक्षित रखा जाता है। भारत में दो तरह के रिजर्व होते हैं। पहला रणनीतिक भंडार, जिसे आपात स्थिति जैसे युद्ध या सप्लाई रुकने पर इस्तेमाल किया जाता है। दूसरा व्यावसायिक भंडार, जिसे तेल कंपनियां रोजमर्रा की सप्लाई बनाए रखने के लिए रखती हैं। इन दोनों का संयुक्त उपयोग देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
petrol pump
- फोटो : Adobe stock
भारत के रणनीतिक तेल भंडार की कुल क्षमता करीब 53.3 लाख मीट्रिक टन है। देश में हर दिन करीब 6.7 लाख मीट्रिक टन तेल की खपत होती है। इस हिसाब से रणनीतिक रिजर्व अकेले करीब 8 से 9 दिन तक चल सकता है। इस हिसाब से देखें तो भारत के स्ट्रैटेजिक रिजर्व में कुल 9 दिन के खर्च का तेल होना चाहिए। वहीं राज्यसभा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने इस बारे में जानकारी दी है कि ये रिजर्व अपनी क्षमता से करीब 64 प्रतिशत भरे हैं।
4 of 5
मुरादाबाद के पेट्रोल पंपों पर भीड़
- फोटो : संवाद
इस हिसाब से भारत के पास करीब 33.7 लाख मीट्रिक टन स्ट्रैटजिक कच्चा तेल स्टोर है। ये करीब 5 से 6 दिन के खर्च में उपयोग में आ सकता है। उन्होंने इस बारे में भी बताया है कि भारत के रणनीतिक और व्यवसायिक ऑयल रिजर्व करीब 74 दिन का तेल स्टोर करके रख सकते हैं। वहीं 26 मार्च को पेट्रोलियम मंत्रालय ने भी इस बारे में जानकारी दी थी कि भारत में 60 दिन का स्ट्रैटजिक और कॉमर्शियल रिजर्व है। इसमें क्रूड ऑयल और पेट्रोल डीजल शामिल हैं। सरकार और तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। सभी रिफाइनरी पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजार से लगातार कच्चा तेल खरीदा जा रहा है। हाल के दिनों में लोगों ने अफवाहों के कारण ज्यादा ईंधन खरीदना शुरू कर दिया, जिससे कुछ जगहों पर अस्थायी कमी जैसी स्थिति दिखी। लेकिन यह घबराहट की वजह से था, न कि असली सप्लाई संकट।
विज्ञापन
5 of 5
मुरादाबाद के पेट्रोल पंपों पर भीड़
- फोटो : संवाद
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की ऊर्जा रणनीति मजबूत है और अलग अलग देशों से तेल आयात कर जोखिम को कम किया जाता है। लंबे समय के लिए सरकार रिजर्व बढ़ाने और वैकल्पिक ऊर्जा पर भी काम कर रही है। इसलिए यह कहना गलत होगा कि देश में कुछ ही दिनों में पेट्रोल खत्म हो जाएगा। आम लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।