Public USB Charging Risks: आजकल एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और कैफे जैसे सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त यूएसबी चार्जिंग पोर्ट की सुविधा हर जगह मिल जाती है। ये सुविधा लोगों के लिए काफी मददगार होती है। मगर कई बार यह सुविधा आपके लिए एक बड़ा 'साइबर जाल' साबित हो सकती है। इसे तकनीकी भाषा में 'जूस जैकिंग' कहा जाता है।
{"_id":"69cb84a1e831e0d87c0bbe3b","slug":"juice-jacking-alert-2026-why-charging-your-phone-at-public-usb-ports-can-lead-to-data-theft-and-how-to-stay-s-2026-03-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Juice Jacking: पब्लिक चार्जिंग पोर्ट से फोन चार्ज करना क्यों है खतरनाक? जानकर नहीं होगा यकीन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Juice Jacking: पब्लिक चार्जिंग पोर्ट से फोन चार्ज करना क्यों है खतरनाक? जानकर नहीं होगा यकीन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:15 PM IST
सार
What Is Juice Jacking: अक्सर लोग पब्लिक चार्जिंग प्वाइंट पर लोग अपना स्मार्टफोन निश्चिंत होकर चार्ज करते हैं। बता दें कि ये आदत आपके फोन के डाटा को चुरा सकता है। इसी को जूस जैकिंग कहते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
जूस जैकिंग क्या होता है?
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
जूस जैकिंग क्या होता है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे काम करता है जूस जैकिंग का यह खतरनाक खेल?
- आपकी यूएसबी केबल सिर्फ बिजली ही नहीं, बल्कि डाटा ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल की जाती है। हैकर्स इसी फीचर का फायदा उठाकर आपके फोन मालवेयर इंजेक्ट करते हैं।
- चार्जिंग स्टेशन के पीछे हैकर्स एक 'डाटा सिंक' डिवाइस लगा देते हैं, जो फोन कनेक्ट होते ही बैकग्राउंड में फाइल कॉपी करना शुरू कर देता है।
- कुछ एडवांस हमलों में हैकर्स आपके फोन की स्क्रीन को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे वे आपके बैंकिंग ऐप तक भी पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूएसबी डाटा ब्लॉकर
- फोटो : Adobe Stock
जूस जैकिंग से बचने के लिए प्रभावी सुरक्षा उपाय
- हमेशा अपने खुद के एडॉप्टर का उपयोग करें और उसे दीवार के बिजली वाले प्लग में लगाएं, न कि सीधे यूएसबी पोर्ट में।
- बाजार में 'यूएसबी डाटा ब्लॉकर' मिलते हैं, जिन्हें केबल के आगे लगाने से डाटा ट्रांसफर बंद हो जाता है और सिर्फ चार्जिंग होती है।
- यात्रा के दौरान अपनी खुद की पोर्टेबल बैटरी या पावर बैंक साथ रखना सबसे सुरक्षित विकल्प है।
यूएसबी डाटा ब्लॉकर क्या है?
- फोटो : AI जनरेटेड
अगर फोन कनेक्ट करना ही पड़े, तो क्या करें?
- फोन कनेक्ट करते समय अगर 'Trust this Computer' का पॉप-अप आए, तो हमेशा 'Don't Trust' या 'Only Charge' का विकल्प चुनें।
- चार्जिंग के दौरान फोन का उपयोग न करें और उसे लॉक रखें। कई बार अनलॉक्ड फोन से डाटा चोरी करना ज्यादा आसान होता है।
- अपने फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को हमेशा अपडेट रखें, क्योंकि नए अपडेट्स में ऐसे साइबर हमलों से बचने के लिए सुरक्षा पैच होते हैं।
विज्ञापन
डिजिटल सुरक्षा के लिए जरूर बरतें ये सावधानियां
- फोटो : Adobe stock
डिजिटल सुरक्षा ही सबसे बड़ी समझदारी है
- आज के समय में जहां हर जानकारी हमारे फोन में सिमटी है, वहां जूस जैकिंग जैसे खतरे हमारे निजी और वित्तीय जीवन को बर्बाद कर सकते हैं।
- मुफ्त चार्जिंग के लालच में अपनी प्राइवेसी को दांव पर लगाना एक महंगी भूल साबित हो सकती है। हमेशा ध्यान रखें कि 'मुफ्त' मिलने वाली हर सुविधा सुरक्षित नहीं होती।
- साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहकर और सही उपकरणों का चुनाव करके ही आप इस डिजिटल युग में खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।