सब्सक्राइब करें

Clutch Plate: क्या आप भी क्लच पर पैर रखकर गाड़ी चलाते हैं? जानें इससे गाड़ी पर क्या असर पड़ता है

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 30 Mar 2026 06:42 PM IST
सार

Avoid Riding The Clutch Pedal: बहुत से लोगों कार के क्लच पर पैर रखकर चलाने की आदत होती है। गाड़ी का संतुलन बनाने के लिए बहुत से वाहन चालक के लिए ये सुविधाजनक हो सकता है, लेकिन ये आदत आपकी गाड़ी को समय से पहले खराब कर सकता है। 

विज्ञापन
Stop Riding the Clutch: Experts Warn Against Keeping Foot on Clutch Pedal to Prevent Plate Damage 2026
क्लच पैडल इन कार - फोटो : Adobe Stock

Car Maintenance Tips For Clutch Life: मैनुअल गियर वाली कार चलाने वाले अधिकांश ड्राइवरों की एक आम आदत होती है कि गाड़ी चलाते समय वो अपना पैर क्लच पैडल पर रखे रहते हैं। इसे 'हाफ क्लच' या 'क्लच राइडिंग' कहा जाता है। हालांकि कई लोग इसे बेहतर कंट्रोल के लिए सही मानते हैं, लेकिन ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स के अनुसार यह आपकी गाड़ी के लिए सबसे नुकसानदायक आदतों में से एक है।



क्लच का मुख्य काम इंजन और गियरबॉक्स के बीच पावर ट्रांसमिशन को जोड़ना और तोड़ना है। जब आप बेवजह क्लच दबाकर रखते हैं, तो क्लच प्लेट्स और प्रेशर प्लेट्स के बीच घर्षण बढ़ जाता है, जिससे अत्यधिक गर्मी पैदा होती है। आज की आधुनिक कारों में क्लच सिस्टम काफी एडवांस हैं, फिर भी यह आदत क्लच असेंबली को समय से बहुत पहले खराब कर सकती है, जिसकी वजह से आपके पैसे भी खर्च हो सकते हैं।

Trending Videos
Stop Riding the Clutch: Experts Warn Against Keeping Foot on Clutch Pedal to Prevent Plate Damage 2026
क्लच पैडल इन कार - फोटो : Adobe Stock

क्लच पर पैर रखने से होने वाले प्रमुख नुकसान

  • हल्का दबाव भी क्लच प्लेट्स को आपस में रगड़ता रहता है, जिससे उनकी उम्र 60-70% तक कम हो जाती है।
  • जब क्लच पूरी तरह रिलीज नहीं होता, तो इंजन की पूरी पावर पहियों तक नहीं पहुंचती, जिससे ईंधन की खपत बढ़ जाती है।
  • क्लच पर पैर रखने से 'थ्रो-आउट बेयरिंग' पर अनावश्यक दबाव पड़ता है, जिससे गियर शिफ्टिंग के दौरान शोर आने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Stop Riding the Clutch: Experts Warn Against Keeping Foot on Clutch Pedal to Prevent Plate Damage 2026
Car AC Tips - फोटो : Freepik

ड्राइविंग के दौरान इन गलतियों से जरूर बचें

  • पैर को क्लच पर रखने के बजाय हमेशा बाईं ओर दिए गए 'डेड पैडल' पर आराम दें।
  • भारी ट्रैफिक या रेड लाइट पर गाड़ी को गियर में रखकर क्लच दबाने के बजाय, न्यूट्रल करें और हैंडब्रेक का इस्तेमाल करें।
  • चढ़ाई पर गाड़ी रोकने के लिए क्लच का इस्तेमाल करने के बजाय ब्रेक और हैंडब्रेक का सहारा लें।
Stop Riding the Clutch: Experts Warn Against Keeping Foot on Clutch Pedal to Prevent Plate Damage 2026
क्लच पैडल इन कार - फोटो : Adobe Stock

क्लच प्लेट खराब होने के शुरुआती लक्षण

अगर आपकी गाड़ी में ये संकेत दिखें, तो समझ लें कि क्लच बदलने का समय आ गया है।

  • क्लच स्लिपेज- एक्सीलरेटर दबाने पर इंजन की आवाज (RPM) तो बढ़ती है, लेकिन गाड़ी की रफ्तार उस अनुपात में नहीं बढ़ती।
  • जलने की गंध-  लंबी ड्राइविंग के बाद यदि गाड़ी से कुछ जलने जैसी तीखी गंध आए, तो यह क्लच प्लेट के ओवरहीट होने का संकेत है।
  • हार्ड क्लच- अगर क्लच पैडल दबाने में पहले से ज्यादा सख्त महसूस हो या गियर बदलने में दिक्कत आए, तो तुरंत मैकेनिक को दिखाएं।

 

विज्ञापन
Stop Riding the Clutch: Experts Warn Against Keeping Foot on Clutch Pedal to Prevent Plate Damage 2026
क्लच पैडल इन कार - फोटो : Adobe Stock
सही ड्राइविंग तकनीक ही है असली बचत
  • आज के इस दौर में कारों की मेंटेनेंस काफी महंगी हो गई है, और क्लच असेंबली को बदलना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।
  • इसलिए क्लच पर पैर रखकर गाड़ी चलाना न सिर्फ तकनीकी रूप से गलत है, बल्कि यह आपकी ड्राइविंग एकाग्रता को भी प्रभावित करता है।
  • विशेषज्ञों के मुताबिक क्लच का उपयोग सिर्फ गियर बदलने या गाड़ी रोकने के लिए ही करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed