Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Govt of India has confirmed delivery of LPG gas cylinders slight delay delivery to 4-5 days from 2-3 days
{"_id":"69cb4e6ea76099d9e104c40e","slug":"govt-of-india-has-confirmed-delivery-of-lpg-gas-cylinders-slight-delay-delivery-to-4-5-days-from-2-3-days-2026-03-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: बुकिंग के कितने दिन बाद अब आपको मिलेगा एलपीजी गैस सिलिंडर? सरकार ने खुद सामने आकर कही ये बात","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Crisis: बुकिंग के कितने दिन बाद अब आपको मिलेगा एलपीजी गैस सिलिंडर? सरकार ने खुद सामने आकर कही ये बात
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:03 AM IST
सार
Indian Govt Official Confirms Slight Delay In LPG Cylinder Delivery: भारत सरकार ने कंफर्म किया है कि पहले 2-3 दिनों में होने वाली एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी अब थोड़ी देरी से 4-5 दिनों में हो रही है। पर इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि देश में एलपीजी गैस सिलिंडर की कोई कमी है।
विज्ञापन
1 of 5
कितने दिन में डिलीवर होगा एलपीजी गैस सिलिंडर?
- फोटो : Amar Ujala
LPG Gas Cylinder Delivery Update: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर साफ देखा जा रहा है। कई देशों में तो हालात काफी खराब हो चले हैं, लेकिन भारत सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी गैस सिलिंडर की कमी न हो इसके लिए भरसक प्रयास कर रही है।
वहीं, गैस की बुकिंग को लेकर सरकार ने नियम बदले हैं अब खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के कारण एलपीजी गैस की डिलीवरी पर हल्का असर जरूर पड़ा है और ये हम नहीं ब्लकि, खुद सरकार ने माना है। चलिए जानते हैं अब कितने दिनों में गैस सिलिंडर की डिलीवरी हो रही है...
Trending Videos
2 of 5
कितने दिन में डिलीवर होगा एलपीजी गैस सिलिंडर?
- फोटो : Adobe stock
क्या दिया सरकार ने गैस सिलिंडर की डिलीवरी को लेकर जवाब?
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने फिर से ये साफ कर दिया है कि देश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। हालांकि, उन्होंने ये जरूर माना कि एलपीजी गैस डिलीवरी में पहले से थोड़ा अधिक समय लग रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सुजाता शर्मा
- फोटो : amarujala.com
सुजाता शर्मा ने कहा कि 'सिलिंडर की डिलीवरी होने में पहले के मुकाबले थोड़ी देरी हुई है। जहां पहले 2-3 दिनों में सिलिंडर की डिलीवरी हो जाती थी, तो वहीं अब इसमें 4-5 दिनों का समय लग सकता है क्योंकि अब पेनिक बुकिंग बहुत अधिक हुई हैं।'
उन्होंने ये भी कहा कि, हम उम्मीद करते हैं कि व्यवस्था फिर से पहले जैसी जल्द हो जाएगी'
4 of 5
कितने दिन में डिलीवर होगा एलपीजी गैस सिलिंडर?
- फोटो : Adobe Stock
...तो क्या देरी से मिलेगा सिलिंडर?
इस बात को साफ कर लें कि सरकार के मुताबिक, गैस बुकिंग करने में कोई समस्या नहीं है और न ही देश में एलपीजी गैस की कमी है। इसलिए आप 25 दिनों के बाद शहरी क्षेत्रों में और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन के बाद गैस बुक कर सकते हैं
वहीं, सरकार की तरफ से बताया गया है कि पहले के मुकाबले अब सिलिंडर की डिलीवरी थोड़ी देरी से हो रही है जिसमें 4-5 दिन लग सकते हैं। इसलिए हो सकता है कि आपको सिलिंडर इतने दिनों के भीतर ही मिल जाए
विज्ञापन
5 of 5
कितने दिन में डिलीवर होगा एलपीजी गैस सिलिंडर?
- फोटो : Adobe Stock
ओटीपी है जरूरी
एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी के लिए अब ओटीपी अनिवार्य कर दिया गया है
गैस सिलिंडर की डिलीवरी लेते समय आपको डिलीवरी बॉय को ओटीपी बताना होता है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।