April Mein Bank Kab Band Rahenge: मार्च के महीने को साल के बड़े महीने के तौर पर लोग देखते हैं, क्योंकि लोगों का मानना है कि ये महीना आराम से बीतता है। पर अब ये महीना खत्म होने वाला है और अगला महीना अप्रैल का है।
April 2026 Bank Holiday: कल से लगेगा नया महीना, जानें अप्रैल में आपके शहर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक और कब खुले
List of Bank Holidays in April 2026: अप्रैल का महीना शुरू होने वाला है और अगर आप जानना चाहते हैं कि अप्रैल के महीने में आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे और कब-कब खुले? तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
कब-कब और कहां-कहां रहेगी बैंकों की छुट्टियां?
1 अप्रैल 2026
- इस दिन वित्तीय वर्ष के खत्म होने के बाद नया वित्तीय वर्ष शुरू हो रहा है। ऐसे में खातों की क्लोजिंग करने की वजह से देश भर में अधिकतर बैंक बंद रहेंगे
2 अप्रैल 2026
- इस दिन पुण्य गुरुवार की वजह से कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकों की छुट्टी रहेगी
3 अप्रैल 2026
- इस दिन गुड फ्राइडे है जिसके कारण अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं
- डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/महा विशुव संक्रांति/बिजू/बुइसू महोत्सव/तमिल नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहू/चिराओबा/बैसाखी की वजह से कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे
15 अप्रैल 2026
- बंगाली नववर्ष दिवस (नबाबरशा)/बोहाग बिहू/विशु/हिमाचल दिवस होने की वजह से हिमाचल प्रदेश, गुवाहाटी, कोच्चि, अगरतला, ईटानगर, शिमला, तिरुवनतपुरम और कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है
16 अप्रैल 2026
- इस दिन बोहाग बिहू है जिसके कारण गुवाहाटी में बैंकों की छुट्टी रहेगी
20 अप्रैल 2026
- बसव जयंती/अक्षय तृतीया की वजह से बेंगलुरू और कई शहरों में भी बैंक बंद रहेंगे