सब्सक्राइब करें

Smart Budgeting: कमाई अच्छी पर महीने के अंत में जेब खाली? अपनाएं यह 50-30-20 का गोल्डन रूल

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Sun, 21 Jun 2026 05:08 PM IST
सार

आज हम आपको 50-30-20 के गोल्डन रूल के बारे में बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप अपनी जरूरतों और इच्छाओं को पूरा करते हुए भविष्य को सुरक्षित भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
50 30 20 A Smart Budgeting Formula To Build Savings And Secure Your Financial Future
50 30 20 Smart Budgeting Formula - फोटो : AI Generated

आज के इस बढ़ती महंगाई के दौर में हर कोई चाहता है कि उसकी कमाई का सही इस्तेमाल हो और भविष्य के लिए पर्याप्त पैसों की भी बचत की जा सके। अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग अच्छी आय होने के बावजूद महीने के अंत तक पैसे बचाने में सफल नहीं हो पाते हैं। इस कारण आपको 50-30-20 के गोल्डन रूल के बारे में समझना जरूरी है। इसमें आपकी मासिक आय को तीन हिस्सों में बांटा जाता है, जिससे जरूरी खर्च, व्यक्तिगत इच्छाएं और निवेश के बीच संतुलन बना रहता है। 

50 30 20 A Smart Budgeting Formula To Build Savings And Secure Your Financial Future
50 30 20 Smart Budgeting Formula - फोटो : AdobeStock

50-30-20 नियम में अपनी मासिक आय का 50 प्रतिशत हिस्सा आपको केवल जरूरतों पर खर्च करना चाहिए। इसमें घर का किराया या होम लोन की ईएमआई, बिजली-पानी के बिल, बच्चों की पढ़ाई, राशन, दवा, बीमा प्रीमियम आदि खर्च शामिल हैं। ये आपकी रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने का काम करता है।

50 30 20 A Smart Budgeting Formula To Build Savings And Secure Your Financial Future
50 30 20 Smart Budgeting Formula - फोटो : AdobeStock

वहीं आय का 30 प्रतिशत हिस्सा आपको अपनी इच्छाओं और बेहतर जीवनशैली पर खर्च करना चाहिए।  इसमें बाहर खाना, घूमना-फिरना, ऑनलाइन शॉपिंग, मनोरंजन, नई गैजेट्स खरीदना आदि चीजें शामिल हैं। इससे आप अपने शौक को पूरा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
50 30 20 A Smart Budgeting Formula To Build Savings And Secure Your Financial Future
50 30 20 Smart Budgeting Formula - फोटो : AdobeStock

वहीं आय का 20 प्रतिशत आपको निवेश और बचत में लगाना चाहिए। इस राशि को म्यूचुअल फंड, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS), फिक्स्ड डिपॉजिट, शेयर बाजार बाजार में निवेश कर सकते हैं। इसी में से कुछ हिस्सा आप इमरजेंसी फंड के लिए भी इकट्ठा कर सकते हैं।  

विज्ञापन
50 30 20 A Smart Budgeting Formula To Build Savings And Secure Your Financial Future
50 30 20 Smart Budgeting Formula - फोटो : AdobeStock

गौर करने वाली बात है कि 50-30-20 का यह गोल्डन रूल भविष्य और जरूरतों को ध्यान में रखकर मार्गदर्शन करने का काम करता है। अगर किसी व्यक्ति पर अधिक लोन है या आय सीमित है तो वह अपनी परिस्थितियों के अनुसार इस अनुपात में बदलाव भी कर सकता है। अगर आप 50-30-20 के इस गोल्डन रूल को फॉलो करते हैं, तो आप अपनी जरूरतों और इच्छाओं को पूरा करते हुए भविष्य को सुरक्षित भी कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed